Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● गोवर्धन पूजा पर पैतृक गांव वैदपुरा पहुंचे सचिन पायलट, राजेश पायलट गोलचक्कर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत ● छठ पूजा पर एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगा ट्रैफिक का दबाव, UPIDA ने किए विशेष इंतजाम ● ग्रेटर नोएडा PNB घोटाला: BTech पास बैंक चपरासी पर 10.24 करोड़ की हेराफेरी का आरोप, CBI ने दो को किया गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा में 55 किलो गांजा पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार; टेलीग्राम से लेते थे ऑर्डर और ऑनलाइन पार्सल से करते थे सप्लाई ● दिल्ली-NCR में धुंध और प्रदूषण का डबल अटैक, कई इलाकों में AQI 400 के करीब; गुरुग्राम की हवा सबसे खराब ● खतौनी में नाम नहीं, जमीन पर बोर्ड नही, आखिर किसके भरोसे है प्राधिकरण की भूमि ● Diwali 2026: आज शाम इस शुभ मुहूर्त में करें मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा, जानें पूजा का सही समय और विधि ● ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में दीपावली उत्सव, प्रेम और सद्भाव का दिया संदेश ● दिवाली से पहले ग्रेटर नोएडा की सड़कें और गांव रोशनी से जगमगाए, 1200 स्ट्रीट लाइटें हुईं चालू ● जेवर में 100 दिन से धरने पर किसान, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान; धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवाली

गोवर्धन पूजा पर पैतृक गांव वैदपुरा पहुंचे सचिन पायलट, राजेश पायलट गोलचक्कर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

ग्रेटर नोएडा। गोवर्धन पूजा के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट अपने पैतृक गांव वैदपुरा पहुंचे
top-news

ग्रेटर नोएडा। गोवर्धन पूजा के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट अपने पैतृक गांव वैदपुरा पहुंचे। यहां उन्होंने परिवारजनों और ग्रामीणों के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार गोवर्धन पूजा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सचिन पायलट के गांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने अपने पैतृक आवास पर परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों के साथ त्योहार मनाया।


सचिन पायलट के आगमन पर स्वर्गीय राजेश पायलट गोलचक्कर पर जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वहीं, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य संदीप नागर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी पुष्पमालाएं और गुलदस्ते भेंट कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की अच्छी खासी मौजूदगी रही। इस दौरान क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि सचिन पायलट का प्रत्येक वर्ष गोवर्धन पूजा पर अपने पैतृक गांव आना क्षेत्र के लोगों के लिए खुशी का विषय है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजेश पायलट का इस क्षेत्र की मिट्टी, किसानों और आम लोगों से गहरा जुड़ाव रहा है। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में ग्रामीण समाज और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। वहीं, संदीप नागर ने कहा कि सचिन पायलट का अपने गांव और संस्कृति से लगातार जुड़े रहना अपनी जन्मभूमि के प्रति उनके लगाव को दर्शाता है। कार्यक्रम में गौतम अवाना, रामकुमार तंवर, विजय नागर, बिंदर नागर, गौरव नागर, मुकेश शर्मा, सतीश शर्मा, चरण सिंह, किशन शर्मा, करण सिंह एमपी, अरुण भाटी समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।