Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● गौतमबुद्ध नगर: 2009 के हत्या और जानलेवा हमले के मामले में 10 दोषियों को उम्रकैद, आर्म्स एक्ट में पांच को 3 साल की सजा ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में तीन ACEO के बीच विभागों का बंटवारा, प्रेरणा सिंह, सुमित यादव और नूपुर गोयल को मिली नई जिम्मेदारी ● ग्रेटर नोएडा में सड़कों की सफाई के दौरान धूल उड़ाने पर दो कंपनियों पर एक-एक लाख का जुर्माना ● चक्रवात अकवान का असर! वंदे भारत समेत 23 ट्रेनों का बदला समय, 8 घंटे तक की देरी; यात्रियों की बढ़ी परेशानी ● GRAP-3 हटते ही फिर बिगड़ी दिल्ली की हवा, एम्स का AQI 354; कई इलाकों में प्रदूषण चिंताजनक ● नोएडा के सेक्टर-78 में ग्रीन बेल्ट पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर, अवैध दुकानें और टीन शेड ध्वस्त; JCB पर हमला ● नोएडा में बनेगी 20 मीटर ऊंची एलिवेटेड रोड, मयूर विहार से सेक्टर-94 तक आसान होगा सफर, जाम से मिलेगी राहत ● यूपी चुनाव 2027: रालोद-भाजपा में 3:2 सीट बंटवारे का फॉर्मूला, बागपत और बड़ौत सीट पर फंसा पेच ● किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, सहमति से होगा भूमि अधिग्रहण: ग्रेटर नोएडा के नए CEO डॉ. बलकार सिंह ● डॉ. बलकार सिंह ने संभाली ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के CEO की कमान, किसानों के मुद्दे और अवैध निर्माण रोकना होंगी बड़ी चुनौतियां

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में तीन ACEO के बीच विभागों का बंटवारा, प्रेरणा सिंह, सुमित यादव और नूपुर गोयल को मिली नई जिम्मेदारी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में प्रशासनिक कामकाज को व्यवस्थित करने के लिए तीन अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (ACEO) के बीच विभागों का नए सिरे से बंटवारा किया गया है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) डॉ. बलकार सिंह ने ACEO प्रेरणा सिंह, सुमित यादव और नूपुर गोयल को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी है।
top-news

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में प्रशासनिक कामकाज को व्यवस्थित करने के लिए तीन अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (ACEO) के बीच विभागों का नए सिरे से बंटवारा किया गया है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) डॉ. बलकार सिंह ने ACEO प्रेरणा सिंह, सुमित यादव और नूपुर गोयल को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी है। नई व्यवस्था में भूलेख, वित्त, बिल्डर्स, उद्योग, आवासीय संपत्ति, नियोजन, परियोजना, शिक्षा, स्वास्थ्य और शहरी सेवाओं जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस बदलाव के बाद प्राधिकरण के अलग-अलग विभागों के प्रशासनिक कामकाज और विकास परियोजनाओं की निगरानी संबंधित ACEO के जिम्मे होगी।


प्रेरणा सिंह को भूलेख, वित्त और बिल्डर्स समेत कई अहम विभाग

नई व्यवस्था के तहत प्रेरणा सिंह को भूलेख, विधि, बिल्डर्स, एस्टेट, उद्योग, आईटी, किसान-आबादी और वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा विद्युत एवं यांत्रिक, सीवर, स्वास्थ्य, संस्थागत और वाणिज्यिक विभाग भी उनके कार्यक्षेत्र में रहेंगे। NMRC, RTI, स्पोर्ट्स प्रबंधन समिति और स्पोर्ट्स सेल से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी गई है। साथ ही रोड परिवहन व्यवस्था, IGRS और जनसुनवाई से संबंधित कामकाज भी उनके जिम्मे रहेगा। इन विभागों के जरिए भूमि प्रबंधन, औद्योगिक गतिविधियों, वित्तीय मामलों और नागरिक शिकायतों से जुड़े कामकाज की निगरानी की जाएगी।


सुमित यादव संभालेंगे ग्रेटर नोएडा वेस्ट की जिम्मेदारी

ACEO सुमित यादव को आवासीय संपत्ति, यूपी हाउसिंग एवं को-ऑपरेटिव सोसायटी, जलापूर्ति एवं गंगाजल परियोजना, नियोजन और उद्यान विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें ग्रेटर नोएडा वेस्ट का प्रभारी ACEO भी बनाया गया है। इसके अलावा वर्क सर्किल-1, 2, 3 और 7 के अंतर्गत परियोजना विभाग के कार्य, सिस्टम और मार्केटिंग विभाग भी उनके जिम्मे रहेंगे। प्राधिकरण क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने से संबंधित कार्यों की निगरानी भी उन्हें सौंपी गई है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में तेजी से बढ़ती आबादी और विकास कार्यों को देखते हुए उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


नूपुर गोयल को परियोजना, ग्राम विकास और शिक्षा की जिम्मेदारी

ACEO नूपुर गोयल को वर्क सर्किल-4, 5, 6 और 8 के अंतर्गत परियोजना विभाग के कार्य सौंपे गए हैं। इसके अलावा ग्राम विकास, कार्मिक विभाग, मानव संपदा पोर्टल, शहरी सेवाएं, विज्ञापन एवं प्रचार, कौशल विकास और संस्कृति विभाग की जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई है। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (GBU), राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS), केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति और नोएडा-ग्रेटर नोएडा शिक्षा समिति से जुड़े कार्य भी उनके कार्यक्षेत्र में शामिल हैं। विशेष परियोजनाओं में रिक्रिएशनल पार्क (नाइट सफारी), हेलीपोर्ट और जेवर एयरपोर्ट से संबंधित कामकाज की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी गई है। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा वेस्ट कार्यालय में वरिष्ठ प्रभारी के रूप में भी वह कार्य करेंगी। आदेश में कुछ अन्य विभागों के विभागाध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गई हैं।