Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● गौतमबुद्ध नगर: 2009 के हत्या और जानलेवा हमले के मामले में 10 दोषियों को उम्रकैद, आर्म्स एक्ट में पांच को 3 साल की सजा
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में तीन ACEO के बीच विभागों का बंटवारा, प्रेरणा सिंह, सुमित यादव और नूपुर गोयल को मिली नई जिम्मेदारी
● ग्रेटर नोएडा में सड़कों की सफाई के दौरान धूल उड़ाने पर दो कंपनियों पर एक-एक लाख का जुर्माना
● चक्रवात अकवान का असर! वंदे भारत समेत 23 ट्रेनों का बदला समय, 8 घंटे तक की देरी; यात्रियों की बढ़ी परेशानी
● GRAP-3 हटते ही फिर बिगड़ी दिल्ली की हवा, एम्स का AQI 354; कई इलाकों में प्रदूषण चिंताजनक
● नोएडा के सेक्टर-78 में ग्रीन बेल्ट पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर, अवैध दुकानें और टीन शेड ध्वस्त; JCB पर हमला
● नोएडा में बनेगी 20 मीटर ऊंची एलिवेटेड रोड, मयूर विहार से सेक्टर-94 तक आसान होगा सफर, जाम से मिलेगी राहत
● यूपी चुनाव 2027: रालोद-भाजपा में 3:2 सीट बंटवारे का फॉर्मूला, बागपत और बड़ौत सीट पर फंसा पेच
● किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, सहमति से होगा भूमि अधिग्रहण: ग्रेटर नोएडा के नए CEO डॉ. बलकार सिंह
● डॉ. बलकार सिंह ने संभाली ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के CEO की कमान, किसानों के मुद्दे और अवैध निर्माण रोकना होंगी बड़ी चुनौतियां
गौतमबुद्ध नगर: 2009 के हत्या और जानलेवा हमले के मामले में 10 दोषियों को उम्रकैद, आर्म्स एक्ट में पांच को 3 साल की सजा
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के बादलपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2009 में हुए हत्या और जानलेवा हमले के मामले में अदालत ने 10 आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
- sakshi choudhary
- 19 Nov, 2026
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के बादलपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2009 में हुए हत्या और जानलेवा हमले के मामले में अदालत ने 10 आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। प्रत्येक दोषी पर 15-15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना जमा नहीं करने पर उन्हें छह-छह महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। यह फैसला 16 नवंबर 2026 को सुनाया गया। गौतमबुद्ध नगर पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक की ओर से चलाए जा रहे 'ऑपरेशन कन्विक्शन' के तहत पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल, थाना बादलपुर पुलिस और अभियोजन इकाई ने मामले की प्रभावी पैरवी की। इसी के परिणामस्वरूप अदालत ने आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। मामला बादलपुर थाने में वर्ष 2009 में दर्ज मुकदमा संख्या 08/2009 से संबंधित है।
हत्या, जानलेवा हमले और अन्य धाराओं में सुनाई सजा
पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, दोषी पाए गए लोगों में दिनेश, रोहताश, राकेश, मनोज, आमोद, सुरेश उर्फ बालक, सतीश, दुर्गेश, महेश शर्मा और परमानंद शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम कुड़ी खेड़ा, थाना बादलपुर, गौतमबुद्ध नगर के निवासी बताए गए हैं। अदालत ने इन्हें भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 149, 302, 307, 504, 506 और 34 तथा क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट की धारा 7 के तहत दोषी पाया। इन धाराओं में हत्या, हत्या के प्रयास, बलवा और अन्य अपराध शामिल हैं। सभी 10 दोषियों को आजीवन कारावास के साथ 15-15 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। जुर्माना नहीं देने की स्थिति में प्रत्येक को छह महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
आर्म्स एक्ट के पांच मामलों में भी सजा
इसी प्रकरण से जुड़े आर्म्स एक्ट के पांच अलग-अलग मुकदमों में भी अदालत ने पांच दोषियों को सजा सुनाई है। मुकदमा संख्या 10/2009 से 14/2009 तक धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामलों में दिनेश, मनोज, राकेश, रोहताश और आमोद को तीन-तीन वर्ष के कठोर कारावास की सजा दी गई है। प्रत्येक पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना जमा नहीं करने पर अधिकतम तीन महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर ने कहा है कि गंभीर आपराधिक मामलों में दोषियों को सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।