Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● संविधान दिवस पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली शपथ, सेक्टर-3 में एक सप्ताह में शुरू होगा पानी की लाइन का काम ● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण पर प्राधिकरण सख्त, 11 हॉटस्पॉट पर विशेष निगरानी! 36 निर्माणकर्ताओं को नोटिस ● ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का सरकारी प्रतिनिधिमंडल, 4 सांसद भी रहे शामिल ● YEIDA की 94वीं बोर्ड बैठक में 12 बड़े फैसलों पर लगी मुहर, कमाई चार गुना बढ़कर 7,071 करोड़ रुपये पहुंची ● नोएडा-ग्रेटर नोएडा के 86 हजार घरों तक पहुंचेगी PNG, बिछेगी 490 KM लंबी पाइपलाइन; जानिए किन इलाकों को मिलेगा फायदा ● ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-2 में बनेगा 120 कमरों वाला इंटरनेशनल होटल, 2029 में शुरू होगा संचालन ● ग्रेटर नोएडा में 300 परिवारों की बिजली गुल, 6.87 लाख रुपये बकाया होने पर NPCL ने काटा कनेक्शन ● ग्रेटर नोएडा में UP इंटरनेशनल ट्रेड शो के लिए लगाई गईं फैंसी लाइटें गायब, अंधेरे में डूबी सड़क ● दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड, 30 नवंबर तक कोहरे का अलर्ट; नोएडा-ग्रेटर नोएडा में भी बदलेगा मौसम ● ग्रेटर नोएडा में प्रमोशन से शिक्षकों ने किया किनारा, दूरदराज के स्कूलों में तैनाती नहीं चाहते शिक्षक

Greater Noida News: यीडा का मथुरा में बड़ा एक्शन, 9 हेक्टेयर जमीन से हटाया अवैध कब्जा! 27 करोड़ रुपये है कीमत

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने अवैध कॉलोनियों और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
top-news

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने अवैध कॉलोनियों और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार, 25 नवंबर 2026 को प्राधिकरण की टीम ने मथुरा जिले की मांट तहसील में व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया। इस दौरान करीब 9 हेक्टेयर यानी 90 हजार वर्ग मीटर जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के निर्माण को ध्वस्त कर भूमि को कब्जे से मुक्त कराया गया। प्राधिकरण के अनुसार, मुक्त कराई गई जमीन का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 27 करोड़ रुपये है।


मांट तहसील के तीन गांवों में चला बुलडोजर

YEIDA की यह कार्रवाई मथुरा जिले की मांट तहसील के ग्राम पिपरौली बांगर, चुड़ा हंसी और ग्राम सौर में की गई। अभियान के दौरान अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों के निर्माण और अन्य अनधिकृत ढांचों को ध्वस्त किया गया। प्राधिकरण की टीम ने संबंधित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। यह पूरी जमीन यमुना प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में आती है, जहां बिना अनुमति कॉलोनी विकसित करना नियमों के विरुद्ध है।


सीईओ राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर कार्रवाई

प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह और अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय कुमार मीणा के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। कार्रवाई का नेतृत्व एसडीएम शिवौतार सिंह, अभिषेक शाही, हरी प्रताप सिंह, कृष्ण गोपाल त्रिपाठी और तहसीलदार मनीष सिंह ने किया। अभियान में प्राधिकरण के भूलेख विभाग के राजस्व निरीक्षक, लेखपाल और प्रोजेक्ट विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। स्थानीय राजस्व एवं प्रवर्तन टीम ने भी संयुक्त रूप से कार्रवाई में सहयोग किया।


हेरिटेज सिटी और राया अर्बन सेंटर परियोजनाओं के लिए अहम जमीन

मांट तहसील के जिन गांवों में कार्रवाई की गई, वहां यमुना प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी हेरिटेज सिटी और राया अर्बन सेंटर परियोजनाओं का विकास प्रस्तावित है। ऐसे में अधिसूचित भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराना इन परियोजनाओं के सुनियोजित विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्राधिकरण का कहना है कि अतिक्रमण हटाने से भविष्य की विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।


अवैध कॉलोनियों के खिलाफ आगे भी जारी रहेगा अभियान

यमुना प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि उसके अधिसूचित क्षेत्र में अवैध कब्जे, अनधिकृत निर्माण और बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्राधिकरण के मुताबिक, नियोजित विकास सुनिश्चित करने और अधिसूचित जमीन को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए आगे भी ऐसे अभियान चलाए जाएंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।