Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● संविधान दिवस पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली शपथ, सेक्टर-3 में एक सप्ताह में शुरू होगा पानी की लाइन का काम ● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण पर प्राधिकरण सख्त, 11 हॉटस्पॉट पर विशेष निगरानी! 36 निर्माणकर्ताओं को नोटिस ● ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का सरकारी प्रतिनिधिमंडल, 4 सांसद भी रहे शामिल ● YEIDA की 94वीं बोर्ड बैठक में 12 बड़े फैसलों पर लगी मुहर, कमाई चार गुना बढ़कर 7,071 करोड़ रुपये पहुंची ● नोएडा-ग्रेटर नोएडा के 86 हजार घरों तक पहुंचेगी PNG, बिछेगी 490 KM लंबी पाइपलाइन; जानिए किन इलाकों को मिलेगा फायदा ● ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-2 में बनेगा 120 कमरों वाला इंटरनेशनल होटल, 2029 में शुरू होगा संचालन ● ग्रेटर नोएडा में 300 परिवारों की बिजली गुल, 6.87 लाख रुपये बकाया होने पर NPCL ने काटा कनेक्शन ● ग्रेटर नोएडा में UP इंटरनेशनल ट्रेड शो के लिए लगाई गईं फैंसी लाइटें गायब, अंधेरे में डूबी सड़क ● दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड, 30 नवंबर तक कोहरे का अलर्ट; नोएडा-ग्रेटर नोएडा में भी बदलेगा मौसम ● ग्रेटर नोएडा में प्रमोशन से शिक्षकों ने किया किनारा, दूरदराज के स्कूलों में तैनाती नहीं चाहते शिक्षक

संविधान दिवस पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली शपथ, सेक्टर-3 में एक सप्ताह में शुरू होगा पानी की लाइन का काम

संविधान दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से विभिन्न स्थानों पर शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए।
top-news

संविधान दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से विभिन्न स्थानों पर शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा रखने और उसके मूल्यों एवं आदर्शों का पालन करने का संकल्प लिया। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के टेकजोन-4 स्थित प्राधिकरण कार्यालय में एसीईओ नूपुर गोयल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में महाप्रबंधक एके सिंह, तहसीलदार सचेंद्र बहादुर सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार और प्रभात शंकर समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं, ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-4 स्थित प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में भी संविधान दिवस के उपलक्ष्य में शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां ओएसडी अभिषेक पाठक, ओएसडी गिरीश कुमार झा, ओएसडी मुकेश कुमार सिंह, डीजीएम वित्त सुधीर गंगवार, प्रभारी महाप्रबंधक नियोजन सुधीर कुमार और वरिष्ठ प्रबंधक अजित भाई पटेल समेत कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।


संविधान दिवस के अवसर पर एसीईओ नूपुर गोयल ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित प्राधिकरण कार्यालय में जनसुनवाई भी की। इस दौरान सेक्टर-3 के निवासियों ने जलापूर्ति की समस्या उठाई और पानी की लाइन नहीं होने से हो रही परेशानी से अवगत कराया। एसीईओ ने जल विभाग को नई पानी की लाइन डालकर समस्या का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। इस पर वरिष्ठ प्रबंधक जल राजेश कुमार ने बताया कि सेक्टर-3 में पानी की लाइन डालने के लिए वर्क अवार्ड किया जा चुका है। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर नई पानी की लाइन डालने का काम शुरू करा दिया जाएगा। इसके अलावा एसीईओ ने टेकजोन-4 में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए। इस तरह संविधान दिवस के कार्यक्रमों के साथ प्राधिकरण कार्यालय में स्थानीय निवासियों की समस्याओं पर भी सुनवाई हुई।