Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सपा की बैठक, रामजी लाल सुमन बोले- दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा ● अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, 2027 के यूपी चुनाव को लेकर कही यह बात ● बसपा की अहम बैठक आज, आकाश आनंद विवाद के बीच ईशान आनंद की जिम्मेदारी पर हो सकता है फैसला ● यूपी में मौसम का बदलेगा मिजाज, 23 सितंबर से बारिश का नया दौर; इन इलाकों में ज्यादा असर ● ग्रेटर नोएडा में 800 टन रोजाना कूड़े को मिलेगा निस्तारण, लखनावली में फ्रेश वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट शुरू ● ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण रोकने को लेकर समीक्षा बैठक, धूल नियंत्रण के उपाय सख्त करने के निर्देश ● ग्रेटर नोएडा: जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बीटा-1 सेक्टर का किया निरीक्षण ● भाकियू अराजनैतिक से चार गांवों के किसानों ने बनाई दूरी, बोले- अब खुद लड़ेंगे अपने मुद्दों की लड़ाई ● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार

बसपा की अहम बैठक आज, आकाश आनंद विवाद के बीच ईशान आनंद की जिम्मेदारी पर हो सकता है फैसला

बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती बुधवार, 23 सितंबर को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ अहम बैठक करेंगी।
top-news

बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती बुधवार, 23 सितंबर को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ अहम बैठक करेंगी। बैठक में सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के शामिल होने की जानकारी है। इसमें आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों, संगठन की स्थिति, संभावित उम्मीदवारों के चयन और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा हो सकती है।


बैठक के बीच पार्टी में आकाश आनंद की भूमिका को लेकर हुए हालिया बदलाव भी चर्चा में हैं। मायावती ने हाल में कहा था कि आकाश आनंद और उनकी बहन दीपिका आनंद को पार्टी में कोई जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। वहीं उन्होंने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को संगठन में जिम्मेदारी देने की बात कही है। अब 23 सितंबर की बैठक में ईशान को औपचारिक रूप से कौन-सी जिम्मेदारी दी जाती है, इस पर नजर रहेगी।

बैठक में राज्यों से संगठनात्मक कामकाज की प्रगति रिपोर्ट भी ली जा सकती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा और संगठन से जुड़े बदलावों पर चर्चा होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, बैठक के बाद ईशान आनंद की भूमिका और पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को लेकर स्थिति कुछ हद तक स्पष्ट हो सकती है।