Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आउटसोर्स कर्मचारियों का अल्टीमेटम, सोमवार तक समाधान नहीं तो मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना ● ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत GNIOT MBA संस्थान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● ग्रेटर नोएडा में बेटियों की पढ़ाई को मिलेगा नया ठिकाना, बिसरख में बनेगा पहला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ● कुलगाम आतंकी हमला: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी, घाटी में बढ़ी दहशत ● ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में जगमगाया विकास: 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई ● GNIDA में आउटसोर्स टेक्निकल सुपरवाइजरों का विरोध, JE स्तर का काम लेकिन अधिकार नहीं ● Cyber Crime: मुनाफे के लालच में रिटायर्ड नेवी अफसर से 2.23 करोड़ की ठगी ● अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना, 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले बॉबी यादव ● ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद, IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

Saroj Devi: दक्षिण भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री बी. सरोजा देवी का निधन, रजनीकांत और पीएम मोदी सहित कई हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

Saroj Devi: भारतीय सिनेमा की एक गौरवशाली पहचान, प्रसिद्ध अभिनेत्री बी. सरोजा देवी का सोमवार को 87 वर्ष की आयु में बेंगलुरु में निधन हो गया। उम्र संबंधी बीमारियों के चलते उन्होंने अंतिम सांस ली।
top-news

Saroj Devi: भारतीय सिनेमा की एक गौरवशाली पहचान, प्रसिद्ध अभिनेत्री बी. सरोजा देवी का सोमवार को 87 वर्ष की आयु में बेंगलुरु में निधन हो गया। उम्र संबंधी बीमारियों के चलते उन्होंने अंतिम सांस ली। सरोजा देवी ने कन्नड़, तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में करीब 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया। उनकी गिनती उस दौर की सबसे सफल अभिनेत्रियों में होती है, जिन्होंने दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया


Saroj Devi: प्रधानमंत्राी नरेंद्र मोदी ने जताया गहरा शोक 

उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक जताते हुए एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, "बी. सरोजा देवी जी के निधन से दुखी हूं। उनका योगदान भारतीय सिनेमा और संस्कृति के लिए अमूल्य है। उनके अभिनय ने पीढ़ियों पर गहरी छाप छोड़ी है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।" वहीं, सुपरस्टार रजनीकांत ने उन्हें याद करते हुए कहा, "उन्होंने करोड़ों दिलों पर राज किया। उनकी आत्मा को शांति मिले।"


इन अभिनेताओं ने दी श्रद्धांजली 

अभिनेत्री सिमरन, खुशबू सुंदर, और कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से Saroj Devi को श्रद्धांजलि दी। सिमरन ने 'वंस मोर' फिल्म में उनके साथ काम करने को जीवन का अनमोल क्षण बताया, जबकि खुशबू सुंदर ने कहा कि "स्वर्णिम सिनेमा का एक युग समाप्त हो गया।" कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा कि सरोजा देवी का नाम आते ही कित्तूर चेन्नम्मा जैसी कालजयी फिल्मों की यादें ताजा हो जाती हैं। भारतीय सिनेमा को यह अपूरणीय क्षति सदैव खलती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *