Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आउटसोर्स कर्मचारियों का अल्टीमेटम, सोमवार तक समाधान नहीं तो मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना ● ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत GNIOT MBA संस्थान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● ग्रेटर नोएडा में बेटियों की पढ़ाई को मिलेगा नया ठिकाना, बिसरख में बनेगा पहला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ● कुलगाम आतंकी हमला: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी, घाटी में बढ़ी दहशत ● ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में जगमगाया विकास: 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई ● GNIDA में आउटसोर्स टेक्निकल सुपरवाइजरों का विरोध, JE स्तर का काम लेकिन अधिकार नहीं ● Cyber Crime: मुनाफे के लालच में रिटायर्ड नेवी अफसर से 2.23 करोड़ की ठगी ● अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना, 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले बॉबी यादव ● ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद, IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

Suniel Shetty: सुनील शेट्टी का प्यार भरा पोस्ट! माना शेट्टी के 60वें जन्मदिन पर लिखी दिल छू लेने वाली बात

Suniel Shetty: बॉलीवुड एक्टर Suniel Shetty अपनी फिटनेस और फिल्मों के साथ-साथ फैमिली गोल्स के लिए भी जाने जाते हैं। आज उनकी पत्नी Mana Shetty अपना 60वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर सुनील ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी और माना की कई पुरानी तस्वीरें नजर आईं।
top-news

Suniel Shetty: बॉलीवुड एक्टर Suniel Shetty अपनी फिटनेस और फिल्मों के साथ-साथ फैमिली गोल्स के लिए भी जाने जाते हैं। आज उनकी पत्नी Mana Shetty अपना 60वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर सुनील ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी और माना की कई पुरानी तस्वीरें नजर आईं। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- “No words just hugs… 16 से 60 तक तुम्हारे साथ… दोनों खुद को भाग्यशाली मानते हैं… Happy Birthday Mana.” इस प्यारे पोस्ट पर फैंस और सेलेब्रिटीज़ दोनों ने ही माना को ढेरों शुभकामनाएं दीं।


Suniel Shetty: पिता को नही था स्वीकार, फिर सुनील शेट्टी ने ऐसे मनाया

सुनील शेट्टी और माना की लव स्टोरी हमेशा से बॉलीवुड में चर्चा का विषय रही है। माना का असली नाम Monisha Kadri है और वह एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता गुजराती मुस्लिम आर्किटेक्ट और मां पंजाबी सोशल वर्कर थीं। सांस्कृतिक अंतर के बावजूद सुनील और माना का रिश्ता बेहद मजबूत रहा। हालांकि शुरुआत में सुनील के परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया, लेकिन लंबे समय तक डेटिंग के बाद दोनों ने 1991 में शादी कर ली। इस कपल के दो बच्चे हैं, बेटा Ahan Shetty और बेटी Athiya Shetty। अथिया की शादी इंडियन क्रिकेटर KL Rahul से हुई है, जबकि अहान ने फिल्म Tadap से बॉलीवुड डेब्यू किया था और अब वह जल्द ही Border 2 में नजर आने वाले हैं।


जल्द ही सुनील शेट्टी की फिल्म बॉर्डर 2 होगी रिलीज़ 

माना शेट्टी सिर्फ एक स्टार वाइफ नहीं, बल्कि अपनी खुद की पहचान भी रखती हैं। वह कई Social Work Projects से जुड़ी रही हैं और साथ ही अपने रियल एस्टेट बिजनेस को भी संभालती हैं। वहीं, सुनील शेट्टी भी अपने करियर को नई ऊंचाई देने जा रहे हैं। वह जल्द ही फिल्म Border 2 में नजर आएंगे, जिसमें उनके बेटे अहान शेट्टी, सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन भी अहम रोल में होंगे। इसके अलावा सुनील की एक और बड़ी फिल्म Welcome To The Jungle भी रिलीज के लिए तैयार है। माना के 60वें जन्मदिन पर सुनील का यह इमोशनल पोस्ट एक बार फिर उनकी बॉन्डिंग और फैमिली स्ट्रॉन्गनेस को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *