Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट ● UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से शुरू होगा ट्रेड शो, 5 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान

Uttar Pradesh: देहाती फिल्मों के सुपरस्टार उत्तर कुमार की हुई गिरफ्तारी, फैंस का रिएक्शन आया सामने! जाने क्या है पूरी खबर

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के देहाती फिल्मों के सुपरस्टार और Dhakad Chhora फेम अभिनेता उत्तर कुमार की गिरफ्तारी इन दिनों चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन चुकी है। रविवार देर रात यूपी पुलिस ने उन्हें अमरोहा स्थित फार्महाउस से हिरासत में लिया। पुलिस का दावा है कि गाजियाबाद की एक अभिनेत्री ने उन पर 2020 में sexual exploitation और रेप का आरोप लगाया था। यह आरोप उस समय लगाए गए थे जब पीड़िता को हरियाणवी एल्बम में काम दिलाने का झांसा दिया गया था। लंबे समय तक कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने हाल ही में लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया था, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया।
top-news

अभिनेता की गिरफ्तारी के बाद उनके करोड़ों चाहने वालों में आक्रोश है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत में यह मामला वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर #UttarKumar और #DhakadChhora ट्रेंड कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि उत्तर कुमार को उनकी लोकप्रियता से डरकर फंसाया जा रहा है और यह पूरी तरह से बदनाम करने की साजिश है। उनका मानना है कि यदि पुलिस निष्पक्ष जांच करेगी तो अभिनेता निर्दोष साबित होंगे।

जानकारी के लिए बता दे कि 7 अक्टूबर 1973 को गाजियाबाद के बेहटा हाजीपुर गांव में जन्मे उत्तर कुमार को देहाती फिल्मों का Amitabh Bachchan कहा जाता है। बचपन में धर्मेंद्र की फिल्म देखकर उन्होंने अभिनेता बनने का सपना देखा। मुंबई में संघर्ष के बाद उन्होंने AAFT Noida से फिल्म मेकिंग सीखी और अपने दोस्तों की मदद से Bawli नामक फिल्म बनाई, जो फ्लॉप रही। लेकिन 2004 में आई Dhakad Chhora ने उनकी किस्मत बदल दी। मात्र 4.5 लाख रुपये में बनी इस फिल्म ने कुछ ही दिनों में 5 करोड़ रुपये की कमाई की।

उत्तर कुमार अब तक 60 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी फिल्मों की खासियत यह है कि उन्हें पूरा परिवार एक साथ बैठकर देख सकता है। Desi Cinema को स्थापित करने में उनका योगदान सबसे बड़ा माना जाता है। आज भी उनकी फिल्मों को YouTube पर 5-6 करोड़ दर्शक देखते हैं। हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री को उन्होंने Bollywood की टक्कर तक पहुंचा दिया है।