Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट

नोएडा हिंसक प्रदर्शन की जांच तेज, SIT गठित! जल्द हो सकती हैं और गिरफ्तारियां

नोएडा में 13 अप्रैल को वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन की जांच अब तेज हो गई है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने इस पूरे मामले की पड़ताल के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है, जिसका नेतृत्व एडीसीपी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। टीम में 10 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल हैं, जो दर्ज मामलों की गहराई से जांच कर पुलिस कमिश्नर को रिपोर्ट सौंपेंगे। पुलिस के अनुसार, SIT के गठन से जांच प्रक्रिया में तेजी आएगी और हिंसा के पीछे की पूरी साजिश का खुलासा हो सकेगा।
top-news

जांच में अब तक कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पुलिस का दावा है कि इस प्रदर्शन को हिंसक बनाने में बाहरी तत्वों की भूमिका थी। 83 स्थानों पर हुए इस विरोध प्रदर्शन में 42 हजार से अधिक लोग शामिल हुए थे। अब तक 11 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और 2000 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज है। मुख्य आरोपी आदित्य आनंद समेत 62 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस की छह टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।

वहीं, जांच में यह भी सामने आया है कि प्रदर्शन के दौरान सीसीटीवी कैमरों को निष्क्रिय करने के लिए महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया गया था। पुलिस को ऑडियो और मैसेज भी मिले हैं, जिनमें हिंसा भड़काने और गोली चलाने की बात कही गई है। डिजिटल साक्ष्यों की जांच के लिए आरोपियों के मोबाइल और लैपटॉप से डेटा रिकवर किया जा रहा है, जिसके लिए गूगल से भी जानकारी मांगी गई है। पुलिस को शक है कि सोशल मीडिया के जरिए साजिश रची गई, जिसमें विदेश से संचालित हैंडल का भी इस्तेमाल किया गया।