Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● UP Weather: 48 घंटे में मजबूत होगा कम दबाव का क्षेत्र, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
● Noida News: हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, डूब क्षेत्र के घरों में घुसा पानी, प्रशासन अलर्ट
● अखिलेश यादव पर कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में बिसरख थाने में शिकायत, कार्रवाई की मांग
● ग्रेटर नोएडा में 6 साल की बच्ची हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, हल्दौनी गांव में मचा था हड़कंप
● ग्रेटर नोएडा के किसानों के लिए बड़ी खबर, मुआवजा दर में 55.5% की बढ़ोतरी
● यूपी चुनाव 2027 में महिला वोट बैंक क्यों अहम? सपा-भाजपा के दांव से समझिए पूरा सियासी गणित
● कानपुर प्लेन क्रैश: टेक-ऑफ के 20 मिनट बाद खेत में गिरा ट्रेनिंग विमान, दो की मौत
● 4 प्रतिशत आबादी के हक के लिए किसानों का निर्णायक संघर्ष, 2 सितंबर को प्राधिकरण तक पैदल मार्च
● नेपाल में त्रासदी: हिंडन से दूसरी राहत उड़ान रवाना, 37.5 टन मदद और दवाएं लेकर पहुंची भारतीय वायुसेना
● नोएडा में स्वाइन फ्लू और डेंगू का डबल अटैक, एक दिन में 20 नए केस
अखिलेश यादव पर कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में बिसरख थाने में शिकायत, कार्रवाई की मांग
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है।
- sakshi choudhary
- 29 Aug, 2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अक्षय चौधरी के नेतृत्व में बिसरख थाने में लिखित शिकायत दी गई है। शिकायत में ग्रेटर नोएडा के आम्रपाली सेंचुरियन पार्क निवासी एक महिला पर अखिलेश यादव के खिलाफ कथित रूप से गाली-गलौज और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि संबंधित टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हो रहा है। शिकायत के माध्यम से पुलिस से मामले की जांच कर नियमानुसार उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
शिकायत देने के दौरान अक्षय चौधरी ने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन किसी राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जनप्रतिनिधि के खिलाफ अमर्यादित या आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच करने और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। अक्षय चौधरी ने यह भी कहा कि संबंधित महिला को कथित टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से अखिलेश यादव से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान में विश्वास करती है और किसी भी व्यक्ति द्वारा की जाने वाली अभद्र या अपमानजनक टिप्पणी का विरोध करती है।
इस दौरान समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष दीपक नागर, समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष प्रतीक भाटी, छात्रसभा के प्रदेश सचिव प्रशांत भाटी, पूर्व छात्रसभा जिलाध्यक्ष हैप्पी पंडित, अमन भाटी और जिला सचिव इमरान मलिक सहित कई पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। पार्टी पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से शिकायत पर गंभीरता से संज्ञान लेने की मांग की है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच और शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि का इंतजार है। सोशल मीडिया पर प्रसारित बताए जा रहे वीडियो की सत्यता, उसके संदर्भ और उसमें कही गई बातों की जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।