Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● अवैध कॉलोनियों पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 62 हजार वर्गमीटर में चला बुलडोजर
● Greater Noida News: सभी भूमिगत जलाशयों की होगी सफाई, 15 सितंबर से शुरू होगा अभियान; जानें पूरा शेड्यूल
● ग्रेटर नोएडा में IIA की 35वीं सेंट्रल AGM, 1000 से अधिक MSME उद्यमी हुए शामिल! राजनाथ सिंह ने बढ़ाया उत्साह
● Weather Update: 1901 के बाद भारत में सबसे गर्म रहा अगस्त, सितंबर में सामान्य से कम बारिश का अनुमान
● Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में खुलेगा Western Sydney University का कैंपस, दिसंबर से शुरू होगी पढ़ाई
● Delhi Bus Gang Rape: चलती स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार
● Noida News: बिजली कनेक्शन काटने के विरोध में छिजारसी गोल चक्कर पर प्रदर्शन, लगा जाम; अवैध वसूली के आरोप
● Visit My State UP: अब Gen-Z बताएगी अपने शहर की कहानी, 60 सेकंड की Reel से बनेंगे सांस्कृतिक दूत
● PM Modi को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान: अब तक 36 देशों ने किया सम्मानित, जानें कब-कब बढ़ा भारत का मान
● Swine Flu Alert: अलीगढ़ मंडल में 14 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि, 100 संदिग्धों की जांच; स्वास्थ्य मंत्री ने परखी तैयारियां
ग्रेटर नोएडा में IIA की 35वीं सेंट्रल AGM, 1000 से अधिक MSME उद्यमी हुए शामिल! राजनाथ सिंह ने बढ़ाया उत्साह
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) की 35वीं सेंट्रल एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) का आयोजन ग्रेटर नोएडा के 130 मीटर रोड स्थित Wedding Dots में किया गया।
- sakshi choudhary
- 01 Sep, 2026
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) की 35वीं सेंट्रल एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) का आयोजन ग्रेटर नोएडा के 130 मीटर रोड स्थित Wedding Dots में किया गया। कार्यक्रम में आसपास के विभिन्न IIA चैप्टरों से जुड़े 1000 से अधिक MSME उद्यमियों और उद्योग प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन IIA के जनरल सेक्रेटरी दीपक बजाज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से निर्धारित कार्यसूची के अनुसार किया। IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने अतिथियों और उद्यमियों का स्वागत करते हुए MSME हितों के लिए संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई। वहीं आलोक अग्रवाल ने IIA की आगामी योजनाओं की जानकारी दी। AGM में IIA के कोषाध्यक्ष ने पिछले वर्ष का लेखा-जोखा और वित्तीय विवरण सदस्यों के सामने रखा, जिसे उपस्थित सदस्यों ने ध्वनिमत से मंजूरी प्रदान की।
35वीं सेंट्रल AGM में IIA ग्रेटर नोएडा चैप्टर की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। चैप्टर से बड़ी संख्या में सदस्यों ने कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। चैप्टर चेयरमैन सरबजीत सिंह ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि ग्रेटर नोएडा में पहली बार IIA की सेंट्रल AGM का आयोजन होना पूरे चैप्टर के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती उसके सदस्यों की सक्रिय भागीदारी से होती है और MSME से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने में सदस्यों की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देशभर से पहुंचे MSME उद्यमियों को संबोधित किया। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूत बनाने में MSME क्षेत्र की भूमिका को रेखांकित करते हुए उद्यमियों से देश की आर्थिक मजबूती में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने उद्यमियों की मेहनत और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले MSME उद्यमियों को पुरस्कार और सम्मान भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में भविष्य की औद्योगिक चुनौतियों और बदलते कारोबारी माहौल पर भी चर्चा हुई। राहुल जैन ने उद्यमियों को संबोधित करते हुए बदलती औद्योगिक परिस्थितियों, व्यावसायिक चुनौतियों और profitability को सुरक्षित बनाए रखने के उपायों पर उपयोगी एवं प्रेरणादायक विचार साझा किए। उनके संबोधन को उपस्थित उद्यमियों ने ध्यानपूर्वक सुना और व्यावसायिक सुझावों को महत्वपूर्ण बताया। AGM में IIA के राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों, विभिन्न चैप्टरों के चेयरमैन और पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में MSME उद्यमी मौजूद रहे। कार्यक्रम ने ग्रेटर नोएडा में MSME क्षेत्र की सक्रियता और औद्योगिक विकास में उद्यमियों की भूमिका को भी सामने रखा। आयोजकों के अनुसार, ऐसे आयोजन उद्यमियों को साझा मंच उपलब्ध कराने के साथ उद्योग जगत की चुनौतियों, संभावनाओं और भविष्य की रणनीतियों पर संवाद का अवसर प्रदान करते हैं।