Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● क्या है PHP? सुरक्षा खामी से 70% वेबसाइटों पर मंडराया खतरा, ब्रिटेन ने क्यों दी 72 घंटे का राशन रखने की सलाह? ● दिवाली पर सस्ता सजावटी सामान कहां मिलेगा, Blinkit या Zepto? ● Varanasi Air Show: पीएम मोदी, राजनाथ सिंह और सीएम योगी कल देखेंगे एयर शो ● Health Alert: शरीर में कॉपर की कमी से कमजोर हो सकती है इम्युनिटी, दिल की सेहत पर भी पड़ सकता है असर ● Delhi News: राहुल गांधी को व्यापारियों की चिट्ठी, 1 नवंबर की महारैली टालने की अपील ● HIV Cases: वाराणसी में 10 महीने में 900 नए एचआईवी संक्रमित, आधे से ज्यादा किशोर और युवा ● Noida vs Gurgaon: आखिर क्यों गुरुग्राम जैसी पहचान नहीं बना पाया नोएडा? जानिए शहर के विकास की असली कहानी ● UP TGT Recruitment 2026: 17,735 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 24 अक्टूबर से आवेदन; दिसंबर में होगी परीक्षा ● Greater Noida News: रिहायशी सेक्टरों में अवैध PG पर कार्रवाई की मांग, किसान यूनियन मंच ने प्राधिकरण और पुलिस को सौंपा ज्ञापन ● Greater Noida MLC Election 2026: गौतमबुद्ध नगर में 54.01 प्रतिशत मतदान, 7,057 शिक्षकों ने डाले वोट; श्रीचंद शर्मा के समर्थकों ने जताई जीत की उम्मीद

Greater Noida News: ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंचे मंत्री सोमेंद्र तोमर, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

स्वर्गीय बाबूराम भाटी मेमोरियल ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सोमेंद्र तोमर पहुंचे।
top-news

स्वर्गीय बाबूराम भाटी मेमोरियल ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सोमेंद्र तोमर पहुंचे। उन्होंने टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साह बढ़ाया। मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्र में क्रिकेट जैसे खेल आयोजनों को बढ़ावा देने की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर देते हैं। उनके पहुंचने पर आयोजकों और खिलाड़ियों ने उनका स्वागत किया। टूर्नामेंट को लेकर ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में भी उत्साह देखने को मिला।


बुधवार को टूर्नामेंट में तिलपता और कलदा गांव की टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। तिलपता की टीम ने टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। टीम के बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में रन जुटाए और मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके बाद कलदा की टीम की पारी शुरू होने से पहले ही मौसम ने मैच का रुख बदल दिया। अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, जिसके कारण क्रिकेट मैदान में पानी भर गया। काफी देर तक बारिश जारी रहने के चलते मैदान खेलने लायक नहीं रहा। हालात को देखते हुए आयोजकों ने मुकाबला आगे नहीं कराने का फैसला लिया और मैच रद्द करना पड़ा।

टूर्नामेंट के दौरान आयोजक प्रमोद नागर और संगीत भाटी के साथ चैनपाल प्रधान, शिवम मावी, सुमित भाटी, प्रशांत भाटी, रोहित देवधर, रोहित भाटी, नयना, अनुज नागर, मनोज भाटी, सुनील भाटी और दयानंद भाटी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्देश्य गांवों की खेल प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। बारिश के कारण बुधवार का मुकाबला भले ही पूरा नहीं हो सका, लेकिन टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों में उत्साह बना हुआ है।