Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट ● UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से शुरू होगा ट्रेड शो, 5 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान

ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद

ग्रेटर नोएडा के 7 गांवों में किसानों से भूमि क्रय को लेकर बातचीत की जाएगी। किसानों की सहमति से भूमि उपलब्ध होने पर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने और बड़ी परियोजनाओं के साथ स्थानीय युवाओं व लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।
top-news

ग्रेटर नोएडा। एमएमटीएच/एमएमएलएच परियोजना के लिए भूमि क्रय को लेकर ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के किसानों से आपसी सहमति बनाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके लिए टीमें गांवों में पहुंचकर किसानों से सीधे बातचीत करेंगी और भूमि क्रय से संबंधित सहमति तैयार करने का प्रयास करेंगी।

इसके तहत  बील अकबरपुर, चमरावली रामगढ़ और चिटेहरा गांवों में 16, 17 और 18 सितंबर को कैंप लगाए जाएंगे। वहीं दूसरी टीम दतावली, हजरतपुर, चमरावली बोडाकी और पल्ला गांवों में 16, 17, 18 और 21 सितंबर को किसानों से वार्ता करेगी। कैंप में संबंधित प्रशासनिक एवं प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

परियोजना के लिए किसानों की सहमति से भूमि उपलब्ध होने पर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने के साथ बड़ी-बड़ी परियोजनाओं के विकसित होने का रास्ता भी साफ होगा। इससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है और हजारों स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो होंगे। इसके अलावा स्थानीय लोगों के लिए भी रोजगार, कारोबार और अन्य आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर विकसित होने की संभावना है।