Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी चुनाव 2027: बसपा ने जलालपुर सीट से दयाराम राजभर को बनाया प्रत्याशी ● नोएडा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग ● गांधी-शास्त्री जयंती पर ग्रेनो प्राधिकरण में कार्यक्रम, अधिकारियों ने प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर किया नमन ● भगवान हनुमान ने मुझे बचाया’: पीएम मोदी से बात करते हुए भावुक हुए कैप्टन स्मित, बताया पूरा मंजर ● दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, 6.46 करोड़ से तीन प्रमुख मार्गों पर लगेंगी नई स्ट्रीट लाइटें ● मायावती का सपा पर निशाना, बोलीं- वोट PDA का चाहिए, टिकट परिवार और पूंजीपतियों को ● नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आज से बड़ा बदलाव, बिना PUCC पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा; ऐप से होगी जांच ● दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, तीन प्रमुख रास्तों पर लगेंगी नई स्ट्रीट लाइटें ● ग्रेटर नोएडा में UGC Rollback और आरक्षण की मांग, गांधी जयंती पर सूरजपुर कलेक्ट्रेट में मौन उपवास ● यूपी राज्यसभा चुनाव: भाजपा की नौवीं सीट पर नजर, 25 अतिरिक्त वोटों की जरूरत; सपा के बागी विधायकों पर निगाह

पानी में RCC सड़क! नवादा में निर्माण कार्य पर उठे सवाल

ग्रेटर नोएडा के नवादा में सिटी पार्क के पास बारिश और जलभराव के बीच RCC सड़क निर्माण का मामला सामने आया है। पानी के बीच कंक्रीट डालने से सड़क की गुणवत्ता और निर्माण कार्य की निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।
top-news

ग्रेटर नोएडा के सिटी पार्क के पास बारिश के बीच सड़क निर्माण का मामला

ग्रेटर नोएडा के नवादा में सिटी पार्क के पास चल रहे RCC सड़क निर्माण कार्य को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। बारिश के बाद सड़क पर जलभराव है, इसके बावजूद इसी पानी के बीच RCC डालने का काम किया जा रहा है।

मौके की तस्वीरें देखकर साफ नजर आ रहा है कि जहां सड़क पर पानी खड़ा है, वहीं कंक्रीट बिछाने का काम जारी है। ऐसे में निर्माण की गुणवत्ता और सड़क की मजबूती को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पानी निकाले बिना ही RCC डाली जाएगी तो सड़क की उम्र कितनी होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में जल्दबाजी की जा रही है और मौके पर जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी नजर नहीं आ रही।

विडंबना देखिए बारिश में लोग जलभराव से परेशान हैं और निर्माण एजेंसी उसी पानी के बीच सड़क बनाने में जुटी है।

अब सवाल प्राधिकरण से है कि क्या जलभराव के बीच RCC डालने की अनुमति है? यदि नहीं, तो जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होगी?

जनता के पैसे से बन रही सड़क की गुणवत्ता से समझौता आखिर कब तक?