Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट ● UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से शुरू होगा ट्रेड शो, 5 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के किसान चौक पर बन रहा NCR का सबसे बड़ा अंडरपास, जल्दी ही जनता को मिलेगी सौगात

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों निवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है।
top-news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों निवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा किसान चौक (गौड़ सिटी सेंटर चौराहा) पर निर्माणाधीन बहुउपयोगी अंडरपास का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। करीब 720 मीटर लंबा और सात लेन चौड़ा यह अंडरपास राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) का सबसे बड़ा और आधुनिक अंडरपास माना जा रहा है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद ग्रेटर नोएडा, नोएडा और गाजियाबाद के बीच यातायात पहले की तुलना में कहीं अधिक सुगम हो जाएगा। साथ ही यात्रियों को यमुना एक्सप्रेस-वे और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक बेहतर और तेज कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। अप्रैल 2025 में शुरू हुए इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को मुख्य कार्यपालक अधिकारी रवि कुमार एनजी के नेतृत्व में रिकॉर्ड समय में अंतिम चरण तक पहुंचाया गया है।


किसान चौक ग्रेटर नोएडा वेस्ट का सबसे व्यस्त ट्रैफिक जंक्शन माना जाता है, जहां रोजाना हजारों वाहनों की आवाजाही के कारण लंबे जाम की स्थिति बनती थी। करीब 82 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस अंडरपास के शुरू होने के बाद ट्रैफिक का दबाव काफी कम होगा और लोगों के समय तथा ईंधन दोनों की बचत होगी। परियोजना को अधिक सुरक्षित और मौसम प्रतिरोधी बनाने के लिए लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से विशेष कैनोपी भी लगाई जा रही है। प्राधिकरण के अनुसार कैनोपी का सामान मेरठ से पहुंच चुका है और जल्द ही इसकी स्थापना का कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। यह सुविधा बारिश और अन्य मौसम संबंधी चुनौतियों से अंडरपास को सुरक्षित रखने में मदद करेगी।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार अंडरपास को जलभराव मुक्त रखने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया है। दोनों ओर पांच-पांच फीट गहरे संपवेल बनाए गए हैं, जिनमें ढाई फीट पानी भरते ही स्वचालित पंप सक्रिय होकर पानी की निकासी सुनिश्चित करेंगे। अंडरपास की दोनों दिशाओं में 13-13 मीटर चौड़ी सड़कें बनाई गई हैं, जिन पर एक साथ तीन-तीन लेन में वाहन आसानी से चल सकेंगे। इससे यातायात की गति बढ़ेगी और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी। प्राधिकरण को उम्मीद है कि जुलाई 2026 तक यह महत्वाकांक्षी परियोजना आम जनता के लिए खोल दी जाएगी। इसके शुरू होते ही NH-9 से आने वाले यात्रियों को गौतमबुद्धनगर जिला मुख्यालय, यमुना एक्सप्रेस-वे और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक सीधी और निर्बाध कनेक्टिविटी मिलेगी।