Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● US-Iran Conflict: फीफा वर्ल्ड कप पर अमेरिका पर धोखाधड़ी का आरोप, होर्मुज और सैन्य चेतावनी से बढ़ा तनाव ● ग्रेटर नोएडा हादसा: स्कूल बस का इंतजार कर रहे बच्चों को महिला की कार ने मारी टक्कर, 5 से अधिक घायल ● दिल्ली-NCR Weather Update: दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में झमाझम बारिश, IMD का येलो अलर्ट जारी ● ग्रेटर नोएडा: सफाई कार्य में बाधा, कर्मचारियों से अभद्रता और धमकी के आरोप में तीन FIR दर्ज, 39 सफाईकर्मी रिहा ● ग्रेटर नोएडा में खुलेगा ऑस्ट्रेलिया की वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी का पहला भारतीय कैंपस ● बारिश में डूबा पाली गांव का मुख्य मार्ग, जलभराव से आवागमन ठप ● ग्रेटर नोएडा: खुले ड्रेन में गिरा 10 वर्षीय मासूम, एआरटीओ राजेश मोहन और टीम ने बचाई जान ● राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला: चंपत राय और अनिल मिश्रा हटे, SIT रिपोर्ट में 70 चोरी, ट्रस्ट में क्या बदलेगा? ● Delhi NCR Weather Update: दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में झमाझम बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी ● गौतमबुद्धनगर: OBC युवाओं के लिए फ्री O-Level और CCC कंप्यूटर कोर्स, 10 जुलाई तक करें आवेदन

बारिश में डूबा पाली गांव का मुख्य मार्ग, जलभराव से आवागमन ठप

मानसून की पहली तेज बारिश ने एक बार फिर ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के विकास और बेहतर बुनियादी सुविधाओं के दावों की पोल खोल दी है।
top-news

मानसून की पहली तेज बारिश ने एक बार फिर ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के विकास और बेहतर बुनियादी सुविधाओं के दावों की पोल खोल दी है। पाली गांव को ग्रेटर नोएडा शहर से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग जलभराव और कीचड़ की चपेट में आ गया है। मार्ग पर बने अंडरपास में हर बारिश के बाद करीब 2 से 3 फीट तक पानी भर जाता है, जिससे लोगों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे लाइन निर्माण के दौरान सड़क पर डाली गई मिट्टी बारिश के पानी के साथ पूरे मार्ग पर फैल गई है, जिससे सड़क फिसलन भरी और बेहद खतरनाक हो गई है। दोपहिया वाहन चालक लगातार फिसलकर घायल हो रहे हैं और हर दिन किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का आरोप है कि बारिश के मौसम में यह समस्या हर वर्ष सामने आती है, लेकिन जिम्मेदार विभाग स्थायी समाधान करने के बजाय केवल आश्वासन देकर अपनी जिम्मेदारी से बचता रहा है।


ग्रामीणों के अनुसार, इस गंभीर समस्या को लेकर ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण की एसीईओ को बैठक के दौरान विस्तार से अवगत कराया गया था। उस समय अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया था, लेकिन अब तक न तो कोई अधिकारी निरीक्षण के लिए पहुंचा और न ही जलभराव की समस्या दूर करने के लिए कोई ठोस कदम उठाया गया। हालात इतने खराब हैं कि बारिश के दौरान बच्चों की स्कूल बसें गांव तक नहीं पहुंच पा रही हैं, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं नौकरीपेशा लोगों, किसानों और मजदूरों को भी रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। का कहना है कि यदि समय रहते जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।

किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के प्रदेश सचिव अशोक भाटी (पाली) ने बताया कि इस मार्ग की बदहाली को लेकर कई बार ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण को ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उनका कहना है कि हर मानसून में ग्रामीणों को एक जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जबकि समाधान के लिए लगातार मांग उठाई जा रही है। ग्रामीणों ने प्राधिकरण से अंडरपास में स्थायी जल निकासी व्यवस्था विकसित करने, सड़क से रेलवे निर्माण की मिट्टी हटाने और क्षतिग्रस्त मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *