Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● खुर्जा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2100 लीटर सरसों का तेल बरामद; 1300 लीटर एक्सपायरी, ट्रेडर्स की बिक्री पर रोक ● अखिलेश यादव का बड़ा एलान, 2027 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे; बोले- जो शुभ रहा है, वही फिर से करूंगा ● दिवाली से पहले ही जहरीली हुई दिल्ली-NCR की हवा, AQI 300 के पार; डॉ. रणदीप गुलेरिया ने दी स्वास्थ्य को लेकर चेतावनी ● NEET PG में बड़े बदलाव की तैयारी, पर्सेंटाइल की जगह लागू हो सकती है रैंक आधारित व्यवस्था; 2027 से बदल सकते हैं दाखिले के नियम ● Greater Noida: PNB घोटाले में 22 से 35 करोड़ रुपये तक की कथित हेराफेरी का आरोप, सैकड़ों किसान और खाताधारक महापंचायत में जुटे ● आईफोन को टक्कर देने आ रहा Cyclon AI स्मार्टफोन, खुद बनाएगा ऐप और बिना छुए पूरे करेगा आपके काम ● अयोध्या दीपोत्सव: 'समाज को बांटती है जाति की जड़ता', सीएम योगी बोले- साझा आस्था और संस्कृति जोड़ती है लोगों को ● धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में उछाल, 500 रुपये महंगा हुआ 24 कैरेट गोल्ड; चांदी 2 लाख रुपये से नीचे ● ग्रेटर नोएडा की सेवियर ग्रीनआर्च सोसाइटी की अनूठी पहल, कपड़े दान कर जरूरतमंद परिवारों की दिवाली बनाई खुशहाल ● ग्रेटर नोएडा के सुथ्याना में प्राधिकरण का बुलडोजर एक्शन, 9500 वर्ग मीटर जमीन से अवैध निर्माण ध्वस्त

New Zealand vs South Africa: दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड T20I ट्राई-सीरीज़! कब, कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग, जानिए पूरी जानकारी

New Zealand vs South Africa: हरारे में खेले जा रहे टी20 ट्राई-सीरीज़ टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका अपना दूसरा मुकाबला बुधवार, 16 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। पहले मैच में ज़िम्बाब्वे को पांच विकेट से हराकर आत्मविश्वास से भरी अफ्रीकी टीम अब कीवी चुनौती का सामना करेगी।
top-news

New Zealand vs South Africa: हरारे में खेले जा रहे टी20 ट्राई-सीरीज़ टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका अपना दूसरा मुकाबला बुधवार, 16 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। पहले मैच में ज़िम्बाब्वे को पांच विकेट से हराकर आत्मविश्वास से भरी अफ्रीकी टीम अब कीवी चुनौती का सामना करेगी। हाल ही में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का खिताब जीतने के बाद, दक्षिण अफ्रीका ने ज़िम्बाब्वे को भी दो मैचों की श्रृंखला में आसानी से हराया था। वहीं इस ट्राई-सीरीज़ की शुरुआत भी जीत के साथ की।


New Zealand vs South Africa: क्या न्यूजीलैंड के लिए एक नए युग की शुरुआत

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड के लिए यह मैच एक नए युग की शुरुआत है, क्योंकि यह टीम के नए मुख्य कोच रॉब वॉल्टर का पहला असाइनमेंट है। दिलचस्प बात यह है कि वॉल्टर पहले दक्षिण अफ्रीका के वाइट-बॉल कोच रह चुके हैं। कीवी टीम के पास मिचेल सैंटनर की कप्तानी और अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी का फायदा है। वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम में कई नए चेहरे हैं, जैसा कि जॉर्ज लिंडे ने कहा, "यह हमारी पूरी ताकत वाली टीम नहीं है, लेकिन कई युवा खिलाड़ी खुद को साबित करने को बेताब हैं।"


यहाँ देख सकते है मैच 

दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड T20I ट्राई-सीरीज़ मैच 16 जुलाई (बुधवार) को शाम 4:30 बजे IST से हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। भारत में New Zealand vs South Africa मैच का टीवी प्रसारण नहीं किया जाएगा, लेकिन भारतीय दर्शक इसे FanCode ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से देख सकते हैं। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मुकाबला रोमांचक होने वाला है क्योंकि दोनों टीमें युवा खिलाड़ियों के दम पर जीत की तलाश में हैं।