Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के सुथ्याना में प्राधिकरण का बुलडोजर एक्शन, 9500 वर्ग मीटर जमीन से अवैध निर्माण ध्वस्त ● ग्रेटर नोएडा में धूमधाम से मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती, कई हस्तियों को किया गया सम्मानित ● ग्रेटर नोएडा में एडू विजार्डियंस की पहली ऑफलाइन परीक्षा संपन्न, 5 मिनट में बच्चों ने हल किए 100 सवाल ● Greater Noida News: प्राधिकरण में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 वरिष्ठ प्रबंधकों के विभाग बदले; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी ● Petrol Diesel Price: सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स खत्म; डीजल और जेट फ्यूल पर बढ़ाई ड्यूटी ● Greater Noida News: नीमका जेल में बंद मां के 5 साल के बेटे का नर्सरी में दाखिला, स्कूल बस लेने आएगी जेल तक ● Noida News: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किए 6 पुलिसकर्मियों के तबादले, सेक्टर-63, 49 और फेस-3 थाने को मिले नए प्रभारी ● पीलीभीत वोटर लिस्ट विवाद: दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ में तैनाती रद्द, शासन ने प्रतीक्षारत किया ● काशी को मिली तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली के लिए दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर; गाजियाबाद और अलीगढ़ में भी होगा ठहराव ● दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, प्रदूषण के बढ़ते खतरे के बीच केंद्र का बड़ा फैसला

ग्रामीण क्रिकेट का महाकुंभ : स्वर्गीय चौधरी बाबू राम भाटी मेमोरियल ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैदान पर खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में 32 गांव की टीमें हिस्सा लेंगी, जो यह दर्शाता है
top-news

ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा में एक भव्य क्रिकेट आयोजन होने जा रहा है। लेट चौधरी बाबू राम भाटी मेमोरियल ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मध्य अगस्त से किया जाएगा। यह टूर्नामेंट न केवल ग्रामीण खिलाड़ियों को एक बड़ा मंच देगा, बल्कि खेल भावना, भाईचारे और अनुशासन को भी बढ़ावा देगा।


शहीद विजय सिंह पथिक क्रिकेट स्टेडियम, ग्रेटर नोएडा जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैदान पर खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में 32 गांव की टीमें हिस्सा लेंगी, जो यह दर्शाता है कि ग्रामीण भारत की खेल प्रतिभा अब पीछे नहीं है।


 इनाम राशि :

• विजेता टीम को ₹1,51,000/-

• उपविजेता को ₹71,000/-

• तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹31,000/-


विशेषताएं :

 कुल 32 ग्रामीण टीमों की भागीदारी

• प्रत्येक टीम को आयोजकों द्वारा 13 टी-शर्ट्स उपलब्ध कराई जाएंगी

• हर मैच के दौरान खिलाड़ियों के लिए आयोजकों द्वारा भोजन की व्यवस्था

• लाइव स्ट्रीमिंग और प्रोफेशनल कमेंट्री की सुविधा


 टूर्नामेंट के नियम :

• LBW नियम लागू नहीं होगा

• मैच सफेद गेंद (व्हाइट बॉल) से खेले जाएंगे

• खिलाड़ी केवल टूर्नामेंट की निर्धारित जर्सी में ही खेलेंगे

• निर्धारित समय पर मैदान में न पहुँचने पर ओवरों में कटौती की जाएगी

• अंपायर तथा समिति का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा


प्रवेश शुल्क : ₹15,000/- प्रति टीम

आयोजकगण :

इस ग्रामीण टूर्नामेंट का आयोजन इनविक्सो ऐस प्रॉपमार्ट प्रा. लि. के प्रबंध निदेशक प्रमोद नगर एवं निदेशक संगीत भाटी द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

इन दोनों आयोजकों का यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्र की उस छुपी हुई क्रिकेट प्रतिभा को मंच देने की पहल है, जो आज भी संसाधनों और अवसरों की कमी के कारण पीछे रह जाती है।

यह टूर्नामेंट उनकी उसी सोच का प्रतीक है — “गांव से मैदान तक” — जो गांवों के युवाओं को आत्मविश्वास, पहचान और भविष्य की दिशा देने का कार्य करेगा।


टूर्नामेंट कमेटी मेंबर्स :

धींगराम भाटी, सुमित भाटी, भोला भाटी, सुंदर ख़ान, जितेन्द्र चेची, विपिन टाईगर, राज सिंह भाटी, धर्मेंद्र शर्मा, अनिल नागर, विपिन चेची, राकेश टाईगर, प्रशांत भाटी


टूर्नामेंट से जुड़ी अन्य जानकारियाँ  आपको हमारे न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से समय-समय पर मिलती रहेंगी।

आप जुड़े रहें हमारे साथ और इस शानदार ग्रामीण क्रिकेट महोत्सव का हिस्सा बनें।