Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट

IPL 2025: Mumbai Indians के पास है खिताब जीतने का सुनहरा मौका!

top-news

IPL 2025 अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और रोमांच चरम पर है। प्लेऑफ के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं और अब सिर्फ क्वालिफायर-2 और फाइनल बचे हैं। 1 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच क्वालिफायर-2 खेला जाएगा। मुंबई ने एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस को हराकर यह मौका पाया है। अब Mumbai Indians की नजरें 2016 की सनराइजर्स हैदराबाद की तरह इतिहास रचने पर हैं, जिन्होंने एलिमिनेटर, क्वालिफायर-2 और फाइनल जीतकर खिताब पर कब्जा जमाया था।

IPL 2025: क्या पंजाब को धूल चटा देगी मुंबई

IPL 2025
IPL 2025

मुंबई की टीम इस सीजन नए कप्तान हार्दिक पांड्या की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन कर रही है। एलिमिनेटर में टीम ने 228 रन बनाकर गुजरात को 208 रन पर रोक दिया। हालांकि अब उनके सामने श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब की मजबूत टीम है। दिलचस्प बात यह है कि श्रेयस और कोच रिकी पोंटिंग की जोड़ी को मुंबई पहले भी 2020 में दो बार हरा चुकी है। ऐसे में Mumbai Indians को इन दोनों के रणनीतियों का अनुभव है। पंजाब ने हालांकि लीग चरण में मुंबई को हराया था, लेकिन पिछले मैच में सिर्फ 101 रन पर सिमटने से उसका आत्मविश्वास डगमगा सकता है।

क्या मुंबई के हाथ आएगा खिताब ?

अब सवाल यह है कि क्या मुंबई इंडियंस IPL 2025 में एलिमिनेटर से शुरू होकर खिताब जीतने वाली दूसरी टीम बन पाएगी? या फिर आईपीएल को इस बार नया चैंपियन मिलेगा? अब तक मुंबई और पंजाब के बीच 33 मुकाबले हुए हैं, जिनमें Mumbai Indians ने 17 और पंजाब ने 16 जीते हैं। अगर मुंबई दोनों नॉकआउट मैच जीतती है, तो वह छठी बार खिताब अपने नाम करेगी और 2016 की सनराइजर्स हैदराबाद की तरह इतिहास रच देगी।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video