ग्रेटर नोएडा
पश्चिम उत्तर प्रदेश भाजपा की कमान नवाब सिंह नागर को, गौतमबुद्ध नगर को लगातार दूसरी बार मिला बड़ा सम्मान
भारतीय जनता पार्टी ने आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को और मजबूत करते हुए पश्चिम उत्तर प्रदेश के संगठन में बड़ा बदलाव किया है।
- sakshi choudhary
- 25 Jun, 2026
Greater Noida Fire News: ग्रेटर नोएडा की गोल्डन आई बिल्डिंग की नौवीं मंजिल पर लगी आग
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गोल्डन आई कमर्शियल बिल्डिंग में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब इमारत की नौवीं मंजिल पर बने एक कार्यालय में अचानक आग लग गई। सुबह करीब 9:30 बजे लगी इस आग की सूचना मिलते ही फायर विभाग हरकत में आ गया और मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां रवाना की गईं।
- sakshi choudhary
- 25 Jun, 2026
नोएडा में कोचिंग संस्थानों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 7 सेंटर सील, 2 में मिली अग्नि सुरक्षा संबंधी खामियां
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जिले में संचालित कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था और वैधानिक पंजीकरण की जांच के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में गठित संयुक्त टीम ने 24 जून 2026 को नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में संचालित 46 कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया।
- sakshi choudhary
- 25 Jun, 2026
ग्रेटर नोएडा: सिरसा रोटरी से EPE कट तक 15 दिन डायवर्जन, सड़क रीसर्फेसिंग कार्य शुरू
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण शहर की सड़कों को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।
- sakshi choudhary
- 24 Jun, 2026
NCC Annual Training Camp 2026: दादरी में 600 कैडेट्स का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर, ब्रिगेडियर अजीत सिंह ने किया निरीक्षण
दादरी स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल (VGI) में 40 उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी द्वारा संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण कैम्प (Combined Annual Training Camp) का आयोजन 21 जून 2026 से 30 जून 2026 तक किया जा रहा है। इस दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में लगभग 600 एनसीसी कैडेट्स तथा 50 आर्मी और सिविल स्टाफ सदस्य हिस्सा ले रहे हैं। कैम्प का उद्देश्य कैडेट्स के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सैन्य प्रशिक्षण को मजबूत बनाना है। प्रशिक्षण शिविर के दौरान विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिससे कैडेट्स को व्यावहारिक एवं तकनीकी ज्ञान प्राप्त हो सके।
- sakshi choudhary
- 24 Jun, 2026
शारदा विश्वविद्यालय ने निकाली नशा मुक्ति रैली, युवाओं को दिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशाल नशा मुक्ति रैली का आयोजन किया गया। यह रैली स्कूल ऑफ डेंटल साइंस और छात्र कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई।
- sakshi choudhary
- 24 Jun, 2026
ग्रेटर नोएडा बना शूटिंग का हब! लगातार तीसरे वर्ष CBSE नॉर्थ जोन गर्ल्स शूटिंग चैंपियनशिप की मेजबानी
ग्रेटर नोएडा एक बार फिर देश की उभरती महिला निशानेबाजों के लिए बड़े मंच के रूप में सामने आ रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की नॉर्थ जोन-1 गर्ल्स शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन 13 से 17 जुलाई तक सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में किया जाएगा।
- sakshi choudhary
- 24 Jun, 2026
Gautam Buddha Nagar: तीन शिक्षिकाएं और 14 शिक्षामित्र लंबे समय से अनुपस्थित, सेवा समाप्ति की तैयारी
गौतम बुद्ध नगर जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ा मामला सामने आया है, जहां तीन शिक्षिकाएं और 14 शिक्षामित्र लंबे समय से बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) राहुल पंवार के अनुसार, बिसरख, जेवर और दादरी ब्लॉक में कार्यरत एक-एक शिक्षिका कई महीनों से नहीं बल्कि वर्षों से ड्यूटी पर नहीं पहुंची हैं।
- sakshi choudhary
- 24 Jun, 2026
Noida-Greater Noida के बीच बनेगा 31 KM का एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे, NHAI ने मांगा मास्टर प्लान
नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लाखों लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दोनों शहरों के बीच प्रस्तावित नए एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे परियोजना ने अब रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा का मास्टर प्लान मांगा है।
- sakshi choudhary
- 23 Jun, 2026
दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी और बारिश से मिली राहत, IMD का रेड अलर्ट जारी
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर मौसम ने अचानक ऐसा यू-टर्न लिया जिसने लोगों को चौंका भी दिया और राहत भी पहुंचाई। सुबह से चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर करीब तीन बजे आसमान का रंग बदल गया।
- sakshi choudhary
- 23 Jun, 2026
आरओबी खुलने का लंबा इंतजार हुआ पूरा, प्रतिदिन एक लाख से अधिक वाहन चालकों को मिलेगी राहत
ग्रेटर नोएडा वेस्ट और ग्रेटर नोएडा ईस्ट के बीच आवागमन करने वाले लाखों लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है।
- sakshi choudhary
- 23 Jun, 2026
Greater Noida: नॉलेज पार्क पुलिस ने 100 चोरी के मोबाइल फोन समेत तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
- sakshi choudhary
- 22 Jun, 2026
दिल्ली मौसम अपडेट! बादलों ने दी राहत, उमस ने बढ़ाई परेशानी, अगले 24 घंटे में तापमान गिरेगा
राजधानी दिल्ली में रविवार को मौसम ने अलग-अलग रंग दिखाए। सुबह तेज हवाओं और आसमान में छाए बादलों के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि दोपहर होते-होते तेज धूप निकल आई, जिससे उमस और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। शाम के समय भी मौसम में नमी बनी रही और लोगों को राहत नहीं मिल सकी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- sakshi choudhary
- 22 Jun, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेक्टर 36 में आयोजित हुआ भव्य योग सत्र, निवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर RWA सेक्टर 36 द्वारा बी ब्लॉक पार्क में एक भव्य एवं प्रेरणादायक योग सत्र का आयोजन किया गया।
- sakshi choudhary
- 22 Jun, 2026
UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ग्रेटर नोएडा चैप्टर के अनुरोध पर उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) द्वारा शुक्रवार को आईआईए कार्यालय के सभागार में विशेष राजस्व संग्रहण शिविर का आयोजन किया गया।
- sakshi choudhary
- 20 Jun, 2026
Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को इस बार मानसून के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सामान्य तौर पर 27 जून के आसपास राजधानी में पहुंचने वाला दक्षिण-पश्चिम मानसून इस वर्ष जुलाई के पहले सप्ताह तक दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के पीछे प्रमुख कारण बंगाल की खाड़ी में आवश्यक मौसम प्रणालियों का समय पर विकसित न होना है।
- sakshi choudhary
- 20 Jun, 2026
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से परी चौक, सूरजपुर और कासना तक ई-बस सेवा शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। जानिए प्रस्तावित रूट और पूरी योजना।
- sakshi choudhary
- 20 Jun, 2026
New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज
नोएडा और आसपास के क्षेत्रों के विकास को नई गति देने के लिए न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। दादरी-नोएडा-गाजियाबाद इन्वेस्टमेंट रीजन (DNGIR), जिसे न्यू नोएडा के नाम से विकसित किया जा रहा है, उसकी बेहतर कनेक्टिविटी को लेकर शुक्रवार को नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की अहम बैठक आयोजित की गई।
- sakshi choudhary
- 20 Jun, 2026
नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर
नोएडा के युवा बास्केटबॉल खिलाड़ियों के लिए गर्व का क्षण है। उल्हास यूथ बास्केटबॉल अकादमी (यूवाईबीए) की पहल पर 10 जून से 20 जून तक सर्बिया में चौथे इंटरनेशनल बास्केटबॉल एक्सपोजर कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
- sakshi choudhary
- 19 Jun, 2026
Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत
ग्रेटर नोएडा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अनुभूत वेलफेयर फाउंडेशन (AWF) ने अग्रणी तकनीकी ब्रांड itel के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) सहयोग से ‘सफाई मित्र साथी’ पहल के तहत ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) को आधुनिक कचरा प्रबंधन उपकरण और बुनियादी ढांचा सौंपा है।
- sakshi choudhary
- 19 Jun, 2026





