नोएडा एनसीआर

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

Nikki Murder Case: गुम मोबाइल मिला परिजनों के पास, आरोपी विपिन के फोन से रिकवर हुआ डिलीट डाटा

Nikki Murder Case: ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र में हुए Nikki Murder Case में पुलिस को बड़ा अपडेट मिला है। पुलिस ने निक्की का गुम हुआ मोबाइल उसके मायके रूपवास गांव स्थित घर से बरामद किया है। यह मोबाइल निक्की के परिजनों के पास मिला, हालांकि technical investigation में कोई बड़ा सबूत हाथ नहीं लगा है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि फोन वहां तक कैसे पहुंचा, जबकि पहले परिजनों ने इसकी जानकारी से साफ इंकार कर दिया था।

top-news

Noida: आयुर्वेद को नई दिशा! नोएडा में ‘आयुर्नवदिशा’ वैज्ञानिक संगोष्ठी का सफल आयोजन

Noida: नोएडा में 10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर विश्व आयुर्वेद परिषद, गौतम बुद्ध नगर इकाई द्वारा ‘Ayurnavdisha Scientific Seminar’ का आयोजन किया गया। यह एक दिवसीय संगोष्ठी कैलाश अस्पताल, सेक्टर 71 में आयोजित की गई, जिसमें देश भर के प्रतिष्ठित Ayurveda doctors, शिक्षाविद, शोधार्थी और छात्र शामिल हुए। कुल 130 प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और आयुर्वेद विज्ञान में नवीनतम शोध और चिकित्सा पद्धतियों पर चर्चा की।

top-news

Kerala Association Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में ओणम का भव्य उत्सव, केरल एसोसिएशन ने रचाया सांस्कृतिक संगम

Greater Noida: Kerala Association Greater Noida ने इस बार ओणम उत्सव को बड़ी धूमधाम और पारंपरिक अंदाज़ में मनाया। इस अवसर पर समाज के सैकड़ों सदस्य और विशिष्ट अतिथि शामिल हुए, जिन्होंने केरल की समृद्ध culture and heritage का अनुभव किया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में गौतम बुद्ध नगर की जिला मजिस्ट्रेट, IAS Medha Roopam, उपस्थित रहीं।

top-news

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा को मिली नई सौगात! तीन स्थायी EV Charging Stations तैयार

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा ने एक और उपलब्धि हासिल की है। शहर में पहली बार तीन EV Charging Stations बनकर तैयार हो गए हैं। इन चार्जिंग स्टेशनों को सिटी पार्क, नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी (GNIOT) और शारदा विश्वविद्यालय के पास स्थापित किया गया है। इनकी शुरुआत के साथ ही अब इलेक्ट्रिक वाहन (Electric Vehicles) स्वामियों को चार्जिंग की समस्या से छुटकारा मिलेगा। खास बात यह है कि ये स्टेशन स्थायी रूप से तैयार किए गए हैं, जिससे UP International Trade Show 2025 (UPITS-2025) के बाद भी आम जनता को सुविधा मिलती रहेगी।

top-news

Greater Noida: वैष्णवी पदयात्रा का छठा दिन में हरिनाम संकीर्तन और बच्चों के नृत्य से गूंजा ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: इस्कॉन गर्ल्स फ़ोरम (IGF) द्वारा आयोजित Vaishnavi Padayatra का छठा दिन भक्तिमय उत्साह और Harinam Sankirtan की गूंज से सराबोर रहा। हरे कृष्ण महामंत्र के संकीर्तन के साथ कन्याओं और माताओं की टोली जब सेक्टर मयू-1 की गलियों से गुज़री, तो पूरा वातावरण भक्ति और आनंद से भर गया। हर घर से लोग बाहर निकलकर इस आध्यात्मिक यात्रा में शामिल हुए। साथ ही, Prasadam Distribution ने भक्ति का यह अनुभव और भी मधुर बना दिया।

top-news

Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर CISF ने संभाली सुरक्षा की कमान! जाने पूरी खबर

Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने अपने संचालन की तैयारियों में एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है। सोमवार को Central Industrial Security Force (CISF) को औपचारिक रूप से एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंप दी गई। इस मौके पर यूपी सरकार, CISF और नोएडा एयरपोर्ट के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। एयरपोर्ट अब देश का 70वां हवाईअड्डा बन गया है, जहां CISF सुरक्षा संभाल रहा है।

top-news

Krish Biomedicals बना पहला First Mover! YIEDA Medical Device Park में शुरू हुआ अत्याधुनिक Manufacturing Unit

नोएडा। Krish Biomedicals ने भारत के हेल्थकेयर सेक्टर में एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए 22 सितंबर 2025 को Medical Device Park, YIEDA (Yamuna Industrial and Economic Development Authority) में अपनी अत्याधुनिक manufacturing facility का उद्घाटन किया। इस उपलब्धि के साथ कंपनी YIEDA के मेडिकल डिवाइस पार्क में यूनिट शुरू करने वाली पहली कंपनी (First Mover in Biomedical Sector) बन गई है।

top-news

Sharod Utsav 2025: Greater Noida West में दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन, ‘बारिर पूजा’ थीम ने बांधा समा

Sharod Utsav 2025: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आनंदोधारा बंगाली सांस्कृतिक संघ ने अपनी चौथी दुर्गा पूजा (Durga Puja 2025) का आयोजन ‘शारद उत्सव 2025’ (Sharod Utsav 2025) के रूप में किया। इस बार की पूजा को ‘बारिर पूजा’ थीम (Barir Puja Theme) से सजाया गया, जिसमें घर जैसी भक्ति और पारिवारिक माहौल का विशेष अनुभव मिला। लगभग 550 भक्तों ने इस आयोजन में भाग लिया और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना में शामिल होकर भक्ति और आनंद का संगम रचा।

top-news

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा के 46 गांव एसटीपी से जुड़े, GNIDA ने NGT को सौंपी रिपोर्ट

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी (GNIDA) ने बड़ा कदम उठाते हुए 46 गांवों को Sewerage Treatment Plant (STP) से जोड़ने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, इन गांवों में कुल 12,707 घर हैं, जिनमें से अब तक 11,383 घरों को sewer connection दिया जा चुका है। ऐछेर, जेतपुर-वैशपुर और क्यामपुर समेत 25 गांव ऐसे हैं जहां 100% घरों को यह सुविधा मिल चुकी है। यह पहल Greater Noida को आधुनिक और sustainable बनाने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

top-news

Greater Noida Authority: 130 मीटर चौड़ी सड़क पर बनेगी नई Service Road, ट्रैफिक दबाव होगा कम

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट को जोड़ने वाली 130 मीटर चौड़ी सड़क पर लगातार बढ़ रहे traffic pressure को देखते हुए ग्रेनो प्राधिकरण ने बड़ा कदम उठाया है। अब तिलपता गोलचक्कर से लेकर Dedicated Freight Corridor Corporation of India Limited (DFCCIL) flyover तक लगभग एक किलोमीटर लंबाई में दोनों ओर service road का निर्माण कराया जाएगा।

top-news

Greater Noida: दादरी के चक्रपुर-कैमराला में भाकियू मंच का विस्तार, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सेवा करने वाले कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

Greater Noida: ग्राम चक्रपुर कैमराला में भारतीय किसान यूनियन मंच (BKU Manch) के तत्वावधान में विशेष पंचायत का आयोजन हुआ। इस दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर नि:स्वार्थ सेवा करने वाले संगठन के पदाधिकारियों का फूल-माला व पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। पंचायत की अध्यक्षता बाबा धर्मपाल सिंह ने की जबकि संचालन कृष्ण भड़ाना ने किया।

top-news

Greater Noida: Sharda University को शिक्षा क्षेत्र में तीन बड़े Awards, मिला राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित Sharda University ने शिक्षा जगत में एक और उपलब्धि हासिल की है। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित दूसरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और Education Excellence Awards 2025 समारोह में शारदा विश्वविद्यालय को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए तीन पुरस्कार मिले। यह आयोजन भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय तथा Services Export Promotion Council (SEPC) द्वारा किया गया, जिसमें देश-विदेश के लगभग 250 विश्वविद्यालयों ने भाग लिया।

top-news

Greater Noida: युवा शक्ति संग वैष्णवी पदयात्रा में भक्ति और उल्लास से गुंजा ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: इस्कॉन गर्ल्स फ़ोरम (ISKCON Girls Forum) द्वारा आयोजित Vaishnavi Padyatra का पाँचवाँ दिन भी श्रद्धा और उत्साह से परिपूर्ण रहा। इस विशेष दिन पर नगर की युवा कन्याओं और छात्राओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। विद्यालय और कॉलेज की छात्राओं ने हरिनाम संकीर्तन के माध्यम से समाज में spiritual energy और भक्ति का संदेश फैलाया।

top-news

Greater Noida: वैष्णवी पदयात्रा का चौथा दिन! हरिनाम संकीर्तन और सेवा से गुंजा समाउद्दीनपुर

Greater Noida: इस्कॉन गर्ल्स फ़ोरम (ISKCON Girls Forum - IGF) द्वारा आयोजित वैष्णवी पदयात्रा (Vaishnavi Padyatra 2025) का चौथा दिन ग्राम समाउद्दीनपुर (समाधीपुर) में भक्ति, सेवा और सद्भावना के रंगों से सराबोर रहा। गाँव की गलियों में जब कन्याओं और माताओं की टोली ने Hare Krishna Mahamantra Sankirtan किया, तो पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। ग्रामीणों ने भी उमंग और प्रेमपूर्वक इस पदयात्रा का स्वागत किया। पूरे मार्ग में prasadam distribution ने श्रद्धालुओं के बीच भक्ति का और गहरा प्रभाव छोड़ा।

top-news

Greater Noida Authority: आम्रपाली गोल्फ होम्स पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट उल्लंघन, 25,200 रुपये का जुर्माना

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-4 स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी (Amrapali Golf Homes Society) का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि सोसाइटी में Solid Waste Management Rules 2016 का गंभीर उल्लंघन हो रहा है। जगह-जगह garbage फैला मिला, जिससे साफ-सफाई की स्थिति पर सवाल उठे।

top-news

Alzheimer’s Disease: माइंड डाइट और एक्सरसाइज से तेज होगी याददाश्त, जानें कैसे रखें दिमाग स्वस्थ

Alzheimer’s Disease: उम्र बढ़ने के साथ अक्सर लोग भूलने की समस्या का सामना करने लगते हैं। शुरुआत में यह सामान्य लगता है, लेकिन कई बार यह Alzheimer’s Disease का शुरुआती संकेत भी हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि सही lifestyle और संतुलित diet से याददाश्त को लंबे समय तक तेज रखा जा सकता है और dementia के खतरे को कम किया जा सकता है। हर साल 21 सितंबर को World Alzheimer’s Day मनाया जाता है, ताकि लोगों में इस बीमारी को लेकर जागरूकता फैलाई जा सके।

top-news

Greater Noida: सेक्टर अल्फा-2 में सीवर ओवरफ्लो! हर गली में गंदगी, बीमारी फैलने का खतरा

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के पुराने और घनी आबादी वाले सेक्टर अल्फा-2 (Sector Alpha-2) के निवासी पिछले दो महीनों से सीवर ओवरफ्लो (Sewer Overflow) की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। सेक्टर की लगभग हर गली में सीवर का गंदा पानी बह रहा है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घरों के सामने फैली गंदगी से न सिर्फ दुर्गंध फैल रही है बल्कि लोगों का रोजाना घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।

top-news

Greater Noida: वैष्णवी पदयात्रा का तीसरा दिन! हरिनाम संकीर्तन से गुंजायमान हुआ ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: इस्कॉन गर्ल्स फ़ोरम (IGF) द्वारा आयोजित Vaishnavi Padayatra का तीसरा दिन भक्ति, उत्साह और आध्यात्मिकता से सराबोर रहा। सेक्टर मयू-2 और ग्राम घोड़ी बछेड़ा की गलियों से लेकर चौक-चौराहों तक “हरे कृष्ण” महामंत्र की ध्वनि ने वातावरण को दिव्य बना दिया। इस पदयात्रा में अनेक कन्याओं, युवतियों और माताओं ने भाग लिया और Harinam Sankirtan के माध्यम से समाज को सदाचार और भक्ति का संदेश दिया। स्थानीय नागरिकों ने पदयात्रियों का स्वागत कर प्रसाद और जलपान की व्यवस्था भी की।

top-news

UP International Trade 2025: 25 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे भव्य उद्घाटन, सीएम योगी ने की तैयारियों की समीक्षा

UP International Trade 2025: उत्तर प्रदेश एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने जा रहा है। तीसरे UP International Trade Show 2025 का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को ग्रेटर नोएडा के एक्सपो सेंटर में करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम तय होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को खुद तैयारियों का जायजा लिया।

top-news

Yamuna City: यमुना सिटी में बनेगा CIIT Centre, टाटा टेक्नोलॉजीज देगी Training और Startup Support

Yamuna City: यमुना सिटी अब नए स्टार्टअप्स और टेक्नोलॉजी-फ्रेंडली युवाओं के लिए हब बनने जा रही है। यमुना प्राधिकरण यहां Centre for Innovation, Invention, Incubation and Training (CIIT) स्थापित करेगा, जिसका संचालन Tata Technologies Limited करेगी। यह प्रोजेक्ट युवाओं को एक ही छत के नीचे skill development training, incubation support और product creation की सुविधा देगा। सरकार ने इस संस्थान के लिए टाटा टेक्नोलॉजीज को अधिकृत कर दिया है और अब इसके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags