Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट ● UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से शुरू होगा ट्रेड शो, 5 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान

Babu Ram Bhati Memorial Rural Cricket Tournament 2025: नवादा की धमाकेदार जीत! कैलाशपुर पर 8 विकेट से भारी, जीत चौधरी बने स्टार गेंदबाज

Babu Ram Bhati Memorial Rural Cricket Tournament 2025: ग्रेटर नोएडा के Shaheed Vijay Singh Pathik Sports Complex में खेले जा रहे Late Shri Babu Ram Bhati Memorial Rural Cricket Tournament 2025 के सुपर नॉकआउट मुकाबले में नवादा ने कैलाशपुर को 8 विकेट से मात देकर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत शुरुआत की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कैलाशपुर की टीम निर्धारित 20 ओवर पूरे नहीं खेल सकी और 19.3 ओवर में 125 रन पर सिमट गई। कैलाशपुर की ओर से Sahil Bhati ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 44 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाए
top-news


Babu Ram Bhati Memorial Rural Cricket Tournament 2025: ग्रेटर नोएडा के Shaheed Vijay Singh Pathik Sports Complex में खेले जा रहे Late Shri Babu Ram Bhati Memorial Rural Cricket Tournament 2025 के सुपर नॉकआउट मुकाबले में नवादा ने कैलाशपुर को 8 विकेट से मात देकर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत शुरुआत की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कैलाशपुर की टीम निर्धारित 20 ओवर पूरे नहीं खेल सकी और 19.3 ओवर में 125 रन पर सिमट गई। कैलाशपुर की ओर से Sahil Bhati ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 44 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं सुमित गुर्जर ने 32 गेंदों पर 26 रन जोड़े। लेकिन बाकी बल्लेबाज नवादा की कसी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सके।


Babu Ram Bhati Memorial Rural Cricket Tournament 2025: जीत चौधरी की शानदार गेंदबाज़ी से नवादा को मिली जीत 


नवादा की जीत में सबसे बड़ा योगदान गेंदबाज Jeet Chaudhary का रहा, जिन्होंने मात्र 3 ओवर में 17 रन देकर 5 विकेट झटके। उनके साथ डेविन ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.5 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा सुमित अधाना और यश ने 1-1 विकेट झटका। कैलाशपुर की टीम 126 रनों का बड़ा लक्ष्य खड़ा करने में नाकाम रही और उनकी बल्लेबाजी पूरी तरह दबाव में रही। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवादा की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और महज़ 13.3 ओवर में 129/2 रन बनाकर जीत दर्ज की। नवादा की ओर से Ravichechi ने 36 गेंदों पर ताबड़तोड़ 49 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल था। वहीं Vishal ने 30 गेंदों पर नाबाद 46 रन ठोककर टीम को जीत की दहलीज तक पहुँचाया। संदीप भदाना 4 रन बनाकर नाबाद रहे। कैलाशपुर की ओर से डीएस भाटी और सौरभ बिदा को 1-1 विकेट जरूर मिला, लेकिन वे नवादा की धाकड़ बल्लेबाजी रोकने में नाकाम रहे। शानदार गेंदबाजी के लिए जीत चौधरी को Man of the Match चुना गया।