Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट

Asia Cup 2025: भारत का शानदार रिकॉर्ड, सिर्फ पाकिस्तान और श्रीलंका से मिली हार

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है और क्रिकेट फैंस के बीच भारत के प्रदर्शन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। टीम इंडिया का रिकॉर्ड इस टूर्नामेंट में बेहद दमदार रहा है। अब तक खेले गए दो एशिया कप T20 (2016 और 2022) में भारत ने कुल 10 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से आठ में जीत हासिल की है। टीम को केवल पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।
top-news

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है और क्रिकेट फैंस के बीच भारत के प्रदर्शन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। टीम इंडिया का रिकॉर्ड इस टूर्नामेंट में बेहद दमदार रहा है। अब तक खेले गए दो एशिया कप T20 (2016 और 2022) में भारत ने कुल 10 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से आठ में जीत हासिल की है। टीम को केवल पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। 2016 में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में भारत ने खिताब जीता था, जबकि 2022 में श्रीलंका चैंपियन बना था।


Asia Cup 2025: इस टीम के साथ पहली बार खेलेगा भारत

भारत अब तक टूर्नामेंट की सात में से छह टीमों बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, हांगकांग, श्रीलंका और यूएई के खिलाफ मुकाबला कर चुका है। ओमान के खिलाफ भारत पहली बार खेलेगा। रिकॉर्ड की बात करें तो बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने दोनों मैच जीते, पाकिस्तान के खिलाफ तीन में से दो, श्रीलंका के खिलाफ दो में से एक, जबकि अफगानिस्तान, हांगकांग और यूएई के खिलाफ सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की। खास बात यह है कि एशिया कप T20 (Asia Cup T20 Stats) में भारत को केवल 2022 में सुपर-फोर चरण में पाकिस्तान और श्रीलंका से हार मिली थी।


जाने मुकाबले में क्या है खास 

वहीं Asia Cup 2025 के अलावा टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड की बात करें तो भारत का एशियाई टीमों के खिलाफ दबदबा साफ नजर आता है। टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ 32 में से 21 मैच जीते हैं, जबकि बांग्लादेश पर 17 में से 16 बार जीत हासिल की है। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए 13 में से नौ मुकाबले भारत ने अपने नाम किए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ भी भारत ने सात जीत दर्ज की है। इस बार टूर्नामेंट का पहला मैच भारत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगा और 14 सितंबर को दुबई में भारत-पाकिस्तान का हाईवोल्टेज क्लैश (India vs Pakistan T20) होने वाला है, जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।