Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आउटसोर्स कर्मचारियों का अल्टीमेटम, सोमवार तक समाधान नहीं तो मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना ● ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत GNIOT MBA संस्थान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● ग्रेटर नोएडा में बेटियों की पढ़ाई को मिलेगा नया ठिकाना, बिसरख में बनेगा पहला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ● कुलगाम आतंकी हमला: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी, घाटी में बढ़ी दहशत ● ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में जगमगाया विकास: 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई ● GNIDA में आउटसोर्स टेक्निकल सुपरवाइजरों का विरोध, JE स्तर का काम लेकिन अधिकार नहीं ● Cyber Crime: मुनाफे के लालच में रिटायर्ड नेवी अफसर से 2.23 करोड़ की ठगी ● अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना, 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले बॉबी यादव ● ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद, IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

Babu Ram Bhati Memorial Gramin Cricket Tournament 2025: जावली वॉरियर्स और नवादा ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोuuर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए Babu Ram Bhati Memorial Gramin Cricket Tournament 2025 के तीसरे और चौथे क्वार्टर फाइनल मुकाबले दर्शकों के लिए रोमांच से भरे रहे। तीसरे क्वार्टर फाइनल में जावली वॉरियर्स XI ने अनंगपुर XI को केवल 2 रन से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया। वहीं चौथे क्वार्टर फाइनल में नवादा ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए चिपियाना वॉरियर्स को 52 रन से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया।
top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोuuर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए Babu Ram Bhati Memorial Gramin Cricket Tournament 2025 के तीसरे और चौथे क्वार्टर फाइनल मुकाबले दर्शकों के लिए रोमांच से भरे रहे। तीसरे क्वार्टर फाइनल में जावली वॉरियर्स XI ने अनंगपुर XI को केवल 2 रन से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया। वहीं चौथे क्वार्टर फाइनल में नवादा ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए चिपियाना वॉरियर्स को 52 रन से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया।


तीसरे क्वार्टर फाइनल की बात करें तो जावली वॉरियर्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने शुरुआती 4 विकेट 18 रन पर गंवा दिए। लेकिन मनीष कसाना (27), गौरव (24) और लोकेश जावली (23) ने टीम को 137 रन तक पहुँचाया। जवाब में अनंगपुर XI ने संघर्ष तो किया लेकिन पूरी टीम 135 रन तक ही पहुँच सकी। जावली के लिए गौरव का ऑलराउंड प्रदर्शन मैच का टर्निंग प्वाइंट रहा। उन्होंने बल्ले से 24 रन बनाने के साथ गेंदबाज़ी में 3 विकेट भी चटकाए और Man of the Match बने।


चौथे क्वार्टर फाइनल में नवादा के बल्लेबाज़ों ने धूम मचाई। रवि चेची (61), कप्तान जीत चौधरी (47), संजीव अधाना (33) और डेविन चेची (20) ने मिलकर टीम को 20 ओवर में 204 रन तक पहुँचाया। चिपियाना की ओर से रजत (56) ने तेज़तर्रार अर्धशतक जमाया, लेकिन बाकी बल्लेबाज़ टिक नहीं पाए और टीम 152 पर ढेर हो गई। नवादा के गेंदबाज़ डेविन चेची (3 विकेट), नन्नू चौधरी (3 विकेट) और सार्थक चेची (2 विकेट) ने शानदार गेंदबाज़ी की। डेविन को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए Man of the Match चुना गया। अब सेमीफाइनल मुकाबलों में जावली वॉरियर्स XI का सामना बादलपुर से होगा, जबकि दुजाना की टक्कर नवादा से होगी। ये दोनों मैच बेहद हाईवोल्टेज और रोमांचक होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *