Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट

Asia Cup 2025: भारत की जीत के बाद Pakistan का रोना-धोना, Handshake विवाद पर ACC से की शिकायत

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में भारत (Team India) ने Pakistan को करारी शिकस्त दी, लेकिन हार के बाद Pakistan Cricket Board (PCB) ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। PCB ने Asian Cricket Council (ACC) में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान टीम से Handshake करने से इनकार किया। पीसीबी ने इसे Spirit of the Game के खिलाफ बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया और विरोध स्वरूप अपने कप्तान को Post-Match Ceremony में नहीं भेजा।
top-news

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में भारत (Team India) ने Pakistan को करारी शिकस्त दी, लेकिन हार के बाद Pakistan Cricket Board (PCB) ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। PCB ने Asian Cricket Council (ACC) में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान टीम से Handshake करने से इनकार किया। पीसीबी ने इसे Spirit of the Game के खिलाफ बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया और विरोध स्वरूप अपने कप्तान को Post-Match Ceremony में नहीं भेजा।


भारतीय टीम ने मैच से पहले ही साफ कर दिया था कि यह उनका सामूहिक निर्णय है। कप्तान Suryakumar Yadav ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हमने यह फैसला पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए लिया है। कुछ चीजें खेल भावना से भी ऊपर होती हैं। यह जीत हमारे वीर जवानों और ‘Operation Sindoor’ को समर्पित है।” इस बयान ने साफ कर दिया कि भारत ने मैदान से बाहर भी पाकिस्तान को मजबूत संदेश दिया।


मैच के बाद का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तान खिलाड़ी भारतीय ड्रेसिंग रूम के बाहर खड़े नजर आए, लेकिन टीम इंडिया का स्टाफ अंदर जाकर दरवाजा बंद कर लेता है। इसे भारतीय टीम की सख्त पॉलिसी और No Handshake Strategy का प्रतीक माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पूरा प्लान हेड कोच Gautam Gambhir का था, जिन्होंने खिलाड़ियों से कहा था, “Pahalgam मत भूलो, बस भारत के लिए खेलो।”


मैदान पर भी भारत का दबदबा साफ दिखा। भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को मात्र 127 रन पर समेट दिया। इसके बाद सूर्यकुमार यादव (47*) और शिवम दुबे की शानदार बल्लेबाजी से भारत ने 15.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। सोशल मीडिया पर #TeamIndia, #NoHandshake, #AsiaCup2025, #IndiaVsPakistan, और #SpiritOfGame ट्रेंड कर रहे हैं।