नोएडा एनसीआर
एएम ग्रुप और INVEST UP ने YEIDA में 1 गीगावॉट एआई कंप्यूट हब स्थापित करने के लिए MOU पर हस्ताक्षर किए
एम/एस एएम ग्रुप, जो ग्रीनको ग्रुप के संस्थापकों द्वारा समर्थित है, ने उत्तर प्रदेश सरकार की निवेश प्रोत्साहन एजेंसी ‘इन्वेस्ट यूपी’ के साथ YEIDA में 1 गीगावॉट हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग (HPC) एवं एआई हब स्थापित करने के लिए MOU पर हस्ताक्षर किए। इस परियोजना में लगभग 25 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश किया जाएगा। यह अत्याधुनिक सुविधा 2028 तक प्रारंभिक संचालन और 2030 तक पूर्ण क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखती है। परियोजना के तहत 289 एकड़ भूमि में 5 लाख अत्याधुनिक हाई-परफॉर्मेंस चिपसेट्स स्थापित किए जाएंगे और यह 24×7 कार्बन-फ्री ऊर्जा से संचालित होगी।
- sakshi choudhary
- 12 Feb, 2026
नोएडा अंडरग्राउंड केबलिंग प्रकरण में तीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी
अंडरग्राउंड केबलिंग प्रकरण में सीबीआई की जांच में नोएडा प्राधिकरण के तीन अधिकारियों के नाम सामने आए हैं। इसमें विद्युत यांत्रिक और जल विभाग के प्रभारी महाप्रबंधक आरपी सिंह, यूपीसीडा कानपुर में तैनात वरिष्ठ प्रबंधक निजामुद्दीन और यमुना प्राधिकरण में तैनात प्रबंधक प्रमोद शामिल हैं। वर्ष 2020 में अपने चहेती कंपनियों को टेंडर देकर लाभ कमाने के मामले में यादव सिंह समेत 20 अन्य अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट जारी की गई थी। सीबीआई ने कुछ अधिकारियों के खिलाफ शासन स्तर पर कार्रवाई की सिफारिश की थी, जिसमें ये तीनों अधिकारी भी शामिल थे।
- sakshi choudhary
- 12 Feb, 2026
नोएडा में ऑल इंडिया पुलिस टी-20 लीग: 1 से 6 मार्च तक चौकों-छक्कों की बौछार, एंट्री फ्री
ग्रेटर नोएडा के क्रिकेट प्रेमियों के लिए मार्च का महीना खास होने वाला है। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ऑल इंडिया पुलिस टी-20 लीग के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले 1 से 6 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे। स्टेडियम प्रशासन और बीएसएफ ने तैयारियों का काम शुरू कर दिया है, ताकि दर्शक मैचों का आनंद पूरी तरह से उठा सकें। विशेष बात यह है कि सभी मुकाबलों के लिए एंट्री बिल्कुल मुफ्त होगी, जिससे परिवार और युवा क्रिकेट फैंस इस रोमांचक टूर्नामेंट का हिस्सा बन सकें।
- sakshi choudhary
- 12 Feb, 2026
Greater Noida: गैंगस्टर Ravi Kana को जिला अदालत से anticipatory bail, 29 जनवरी को Banda Jail से हुआ था रिहा
Greater Noida में गैंगस्टर Ravi Kana को जिला अदालत से anticipatory bail मिल गई है।
- sakshi choudhary
- 11 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा: श्मशान घाट में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, आत्महत्या की आशंका
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत डेल्टा-2 श्मशान घाट में सोमवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली कि श्मशान घाट परिसर में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जांच के दौरान मृतक की पहचान राहुल (30 वर्ष), निवासी गांव साकीपुर के रूप में हुई। शव की स्थिति और घटनास्थल को देखते हुए पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया।
- sakshi choudhary
- 10 Feb, 2026
ग्रीन बेल्ट में कंक्रीट पाथवे से पर्यावरण को नुकसान, वन विभाग की भूमिका पर उठे सवाल
गौतम बुद्ध नगर में ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में कंक्रीट पाथवे बनाने के मामले ने चिंता बढ़ा दी है। पर्यावरणविद प्रदीप डाहलिया ने आरोप लगाया है कि इस निर्माण से ग्रीन बेल्ट का मूल स्वरूप नष्ट हो रहा है और कई पेड़ों की जड़ों को नुकसान पहुँच रहा है। कुछ पेड़ सूख चुके हैं और क्षेत्र की जैव विविधता पर प्रतिकूल असर पड़ा है। ग्रीन बेल्ट शहर को स्वच्छ हवा देने का प्रमुख साधन है, जिसे कंक्रीट में बदलना पर्यावरण और जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है।
- sakshi choudhary
- 09 Feb, 2026
Bhima Jewellery ने नोएडा में खोला नया स्टोर, पारिनेति चोपड़ा बनीं लॉन्च की खास मेहमान
भारत की प्रतिष्ठित ज्वैलरी ब्रांड Bhima Jewellery ने नोएडा में अपना नया शोरूम लॉन्च किया। इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री पारिनेति चोपड़ा विशेष रूप से मौजूद रहीं। नोएडा स्टोर के लॉन्च के साथ ही Bhima Jewellery ने अपने देशव्यापी रिटेल नेटवर्क को और मजबूत किया है। 100 वर्षों की विरासत और उत्कृष्ट शिल्पकला के साथ, यह ब्रांड ग्राहकों को भरोसेमंद, पारदर्शी और उच्च गुणवत्ता वाली ज्वैलरी प्रदान करता रहा है।
- sakshi choudhary
- 09 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 में जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप पर हंगामा, दो युवक हिरासत में
ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र में रविवार को सेक्टर-36 और ऐच्छर इलाके में धर्म परिवर्तन को लेकर हंगामा मच गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ बाहरी लोग महिलाओं को एकत्र कर उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। इस पर स्थानीय लोग भड़क उठे और विरोध प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया।
- sakshi choudhary
- 08 Feb, 2026
पार्टी में पंगा: नोएडा के गार्डन गैलेरिया में डांस को लेकर बवाल, 12 गिरफ्तार
नोएडा सेक्टर-38ए स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल एक बार फिर हिंसा को लेकर सुर्खियों में है। शुक्रवार देर रात एक बार में पार्टी के दौरान डांस फ्लोर पर नाचने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। पहले बार के अंदर विवाद हुआ, फिर दोनों पक्ष बाहर आ गए और लात-घूंसे व थप्पड़ों से एक-दूसरे पर हमला करने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन हालात बेकाबू होते चले गए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- sakshi choudhary
- 08 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में अवैध निर्माण पर सख्ती, शाहबेरी में 9 दुकानें सील, अमरपुर से 5000 वर्ग मीटर अतिक्रमण हटाया
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माण और सरकारी जमीन पर कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहबेरी इलाके में शत्रु संपत्ति पर बनी नौ दुकानों को सील कर दिया है।
- sakshi choudhary
- 07 Feb, 2026
बादलपुर गांव को Zero Waste बनाने की दिशा में स्वच्छता रैली और जागरूकता अभियान आयोजित
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की पहल पर 7 फरवरी 2026 को बादलपुर गांव में स्वच्छता रैली और जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
- sakshi choudhary
- 07 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा सेक्टर 36, 37 और स्वर्णनगरी में नए Community Center का उद्घाटन, 9.14 करोड़ की परियोजना पूरी
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर 36, सेक्टर 37 और स्वर्णनगरी के निवासियों को बड़ी सुविधा देते हुए तीन आधुनिक Community Center तैयार कर दिए हैं। 7 फरवरी 2026 को जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने इन कम्युनिटी सेंटरों का विधिवत शुभारंभ किया।
- sakshi choudhary
- 07 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सम्पन्न, पार्टी कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष ने किया संबोधित
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र नागर ने किया। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा शासनकाल में गरीब, किसान, मजदूर, दलित, पिछड़े और महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है और सरकार आम जनता का शोषण कर रही है।
- sakshi choudhary
- 07 Feb, 2026
भारतीय किसान यूनियन मंच ने तहसील दिवस पर सरकारी ज़मीनों पर कब्ज़ा मुक्त कराने हेतु SDM को दिया ज्ञापन
आज भारतीय किसान यूनियन मंच ने तहसील दिवस के अवसर पर दादरी SDM श्रीमती अनुज नेहरा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सरकारी ज़मीनों पर भूमाफिया द्वारा अवैध कब्ज़े की गंभीर समस्या को उजागर किया गया। मंच के राष्ट्रीय महासचिव मास्टर मनमिंदर भाटी ने बताया कि लगातार तीन साल की शिकायतों के बावजूद, सरकारी ज़मीनों पर कब्ज़ा जारी है और प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के आदेशों का जिले में पालन नहीं हो रहा।
- sakshi choudhary
- 07 Feb, 2026
Greater Noida Encounter: शातिर बदमाश घायल, कार और तमंचा बरामद
ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच हाई-टेंशन मुठभेड़ हुई। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम जलपुरा स्थित बिजली घर के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार संदिग्ध गति से आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर चालक ने वाहन रोकने के बजाय अचानक मोड़ लिया और भागने की कोशिश की। कुछ ही दूरी पर रास्ते में पानी भरे होने के कारण कार फंस गई।
- sakshi choudhary
- 07 Feb, 2026
बिहार शहरी विकास विभाग के प्रतिनिधिमंडल का ग्रेटर नोएडा दौरा, Industrial Township मॉडल का लिया जायजा
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में बिहार सरकार के शहरी विकास एवं आवास विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने दौरा किया।
- sakshi choudhary
- 06 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने प्रशासनिक सुविधा और जनहित को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है।
- sakshi choudhary
- 06 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में फॉर्च्यूनर चोरी का खुलासा: दो डिलीवरी बॉय गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा, बिसरखा पुलिस ने एक बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए सोसाइटी के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर कार चुराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी डिलीवरी बॉय हैं और उनकी पहचान गौरव शुक्ला उर्फ कृष्णा शुक्ला निवासी प्रतापगढ़ और चंदन पांडेय उर्फ गोलू निवासी भदोही के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रेस किया और चोरी की गई फॉर्च्यूनर कार भी बरामद कर ली।
- sakshi choudhary
- 05 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में अतिक्रमण पर बुल्डोजर से बड़ी कार्रवाई, 18 हजार वर्ग मीटर डूब क्षेत्र मुक्त
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने रोहिल्लापुर के डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने करीब 18 हजार वर्ग मीटर डूब एरिया में बने अवैध निर्माण को बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिया। ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ एन.जी. रवि कुमार के निर्देश पर परियोजना और भूलेख विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। कालोनाइजर अवैध रूप से डूब क्षेत्र में कॉलोनी बसाने की कोशिश कर रहे थे। एसीईओ सुमित यादव ने चेतावनी दी है कि अधिसूचित एरिया में बिना अनुमति या नक्शा पास कराए कोई भी निर्माण नहीं किया जा सकता। उन्होंने लोगों से अपील की कि ग्रेटर नोएडा में जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से पूरी जानकारी जरूर लें।
- sakshi choudhary
- 05 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा सड़क हादसा: तिगरी गोल चक्कर पर डंपर ने बाइक सवार आदेश शर्मा को कुचला, चालक फरार
ग्रेटर नोएडा में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तिगरी गोल चक्कर के पास बाइक सवार युवक आदेश शर्मा की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब एक अज्ञात डंपर ने उनकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आदेश शर्मा सड़क पर गिर गए और वाहन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
- sakshi choudhary
- 05 Feb, 2026





